Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बेबी बंप दिखाकर गोविंदा की भांजी ने दी गुड न्यूज, शादी के 2 साल बाद बनेंगी मां

एक्टर गोविंदा की भांजी के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है, क्योंकि उनकी भांजी मां बनने वाली है। 2025 में एक और एक्ट्रेस अपने बेबी जन्म देने वाली है और सौम्या ने खुद यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

---विज्ञापन---

Somya Seth
Somya Seth

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। बीते कुछ समय से हर तरह आरती सिंह की प्रेग्नेंसी की खबरें छाई हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंट होने की खबरों को खारिज कर दिया था। मगर अब गोविंदा की दूसरी भांजी ने खुद सोशल मीडिया पर पति के साथ खुशखबरी फैंस को दी है। आरती सिंह के चाचा की बेटी सौम्या सेठ 2025 में मां बनने वाली हैं और एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही ‘लवयापा’ थिएटर्स में क्यों हुई फ्लॉप? जानें 5 कारण

---विज्ञापन---

मां बनने वाली हैं सौम्या सेठ

‘नव्या..नए धड़कन नए सवाल’ सीरियल से घर-घर में फेमस होने वाली एक्ट्रेस सौम्या सेठ प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज खुद शेयर की है। सौम्या दूसरी शादी के 2 साल बाद मां बनने जा रही हैं,यह उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी भी है। सौम्या ने अपने पति और बेटे के साथ एक वीडियो डाला है, जिसमें वो उल्टी खड़ी हैं और फिर अचानक से पलट जाती है। तब उनका बेबी बंप नजर आता है।

---विज्ञापन---

कब होगी डिलीवरी 

सौम्या सेठ ने अपने पति और बेटे के साथ क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना डिलीवरी मंथ भी रिवील किया है। सौम्या ने जुलाई 2025 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जल्द ही हम चार लोगों की पार्टी बन जाएंगी, हमारे दिल खुशी से भरा हुआ है। हमारे हाथ और भी भरे हुए होंगे, हम इसे किसी और तरह से नहीं चाहते।’

---विज्ञापन---

दूसरी बार मां बनेंगी सौम्या सेठ

सौम्या सेठ ने पहले बिजनेसमैन अरुण कपूर से शादी रचाई थी और उनका एक बेटा भी है। मगर कुछ समय बाद दोनों ने तलाक ले लिया। उसके बाद 2023 में सौम्या ने अपने बॉयफ्रेंड शुभम चुहाड़िया से शादी की। अब शादी के 2 साल बाद एक्ट्रेस मां बनने जा रही हैं और दूसरी शादी से उनका पहला बेबी है। मगर वो दूसरी बार मां बनेंगी, क्योंकि 2017 में उन्होंने बेटे आयडेन को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का तीसरा कंफर्म नाम आया सामने? रियलिटी शो का विनर रह चुका है TV एक्टर

---विज्ञापन---
First published on: Apr 07, 2025 11:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola