Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: अचानक घटे वजन पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया वेट लॉस का सच

Entertainment News Live: 55 साल के सोहेल खान इन दिनों सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनके घटे वजन पर ओजेम्पिक इस्तेमाल की चर्चा तेज थी. अब एक्टर ने इसपर सफाई दी है.

Entertainment News Live: रियलिटी शो ‘द एलायंस’ की पार्टी से सोहेल खान अपने बदले लुक और घटे वजन को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो गए थे. उनके ट्रांसफॉर्मेंशन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया और दावा किया कि उन्होंने वजन घटाने वाली दवाइयां ली हैं. अब सोहेल ने चुप्पी तोड़ते हुए वेट लॉस का पूरा सच बताया है.

अपने वेट लॉस को लेकर बोले सोहेल खान

सोहेल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘द एलायंस’ उनका पहला रियलिटी टीवी अनुभव था. शो के घर में रहने के शुरुआती दिनों में उन्हें थोड़ा घुटन जैसा महसूस हुआ. इसके बाद पहले ही हफ्ते उन्हें पेट का इन्फेक्शन हो गया. उन्होंने कहा, “पहले हफ्ते में ही पेट की बीमारी ने इसे और मुश्किल बना दिया.” तबीयत खराब होने के बावजूद वो पांच हफ्ते तक शो का हिस्सा बने रहे. एक्टर ने बताया कि बीमारी के बाद उन्होंने खाने-पीने की आदतों पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया. उनका फोकस डाइट को मैनेज करने और चुनौतियों के लिए फिट रहने पर रहा. हालांकि, उन्होंने अपने वजन घटने को किसी खास दवा का नतीजा नहीं बताया. उनके मुताबिक, शो में उन्हें कंटेस्टेंट्स से मिले प्यार और चिंता ने मुश्किल दौर में टिके रहने की ताकत दी.

---विज्ञापन---

सोहेल ने अटकलों को सीधे खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “तो न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर, मैं सिर्फ हर किसी से मिलने वाला ढेर सारा प्यार और स्नेह ले रहा हूं.” इस बयान के जरिए उन्होंने साफ किया कि उनके मुताबिक वजन कम होने के पीछे किसी वजन घटाने वाली दवा या सप्लीमेंट का हाथ नहीं है.

---विज्ञापन---

23:55 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment News Live: बेटों के सवाल से सैफ अली खान भी हुए परेशान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में बताया कि उनके बेटे तैमूर अली खान और जेह दुनिया भर में हो रहे युद्ध को लेकर डर में हैं. सैफ ने बताया कि उनके बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान दुनिया भर में चल रहे युद्धों और अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल पूछते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

22:46 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment News Live: पान मसाला के एड विवाद पर ये क्या बोल गए सनी देओल?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने पान मसाला प्रोडक्ट के साथ ब्रांड डील को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे सनी देओल से जब पूछा गया कि वो पान मसाला ब्रांड्स का एड क्यों नहीं करते. इस सवाल के जवाब में सनी ने कहा, 'मैं पान मसाला के एड नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं. मैं इनमें से कुछ भी नहीं करूंगा. आते हैं पर नहीं करूंगा.' पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DcFctqFTNzc/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==&igsi=MzRlODBiNWFlZA==

22:18 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment News Live: Netflix पर तूफान मचा रही ये रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म

ये एक ऐसी साउथ फिल्म है, जिसमें न तो कोई सस्पेंस न ही थ्रिलर और न ही कोई क्राइम मिस्ट्री, लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म इस समय नेटफ्लिक्स के टॉप पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की कहानी इतनी मजेदार है कि हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. इसकी कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट भरे पड़े हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:10 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment News Live: हिंदू एक्ट्रेस ने बच्चों को दी इस्लाम की तालीम

बिग बॉलीवुड बफ के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में सबा ने कहा कि वो इस्लाम को मानती हैं. उनके बचपन से जब वो बड़ी हो रही थीं तो उनके घर में कोई भी हिंदू धर्म का पालन नहीं करता था. उन्होंने कहा कि उनकी मां शर्मिला टैगोर ने ही अपने तीनों बच्चों सैफ अली खान, सोहा अली खान और खुद सबा को इस्लाम की शिक्षा दी. पढ़ें पूरी खबर...

15:04 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' के बाद अब इस फिल्म से सिनेमाघरों में तबाही मचाएंगे रणवीर सिंह

Ranveer Singh Pralay Shooting: रणवीर सिंह की नई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. 'धुरंधर 2' के बाद आ रही इस फिल्म में दुनिया के अंत और सर्वाइवल की एक बेहद थ्रिलिंग स्टोरी देखने को मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें...

15:01 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment News Live: नहीं रहीं अनन्या राज , 27 साल की उम्र में अचानक हुआ निधन

Ananya Raj Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या राज के निधन की खबर ने फैंस को सदमा दिया है. हैरान करने वाली बात यह है कि उनके निधन की जानकारी परिवार ने करीब एक महीने बाद सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है. अनन्या के परिवार ने उनके ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को इस दुखद खबर की जानकारी दी. पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

14:56 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment News Live: कार में रणवीर सिंह, एयरपोर्ट की ओर बढ़ीं दीपिका… ढीली शर्ट में छिपा नहीं बेबी बंप

Deepika Padukone Airport Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है. इसी बीच दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका प्रेग्नेंसी लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. एक्ट्रेस को एयरपोर्ट छोड़ने खुद रणवीर सिंह पहुंचे थे. पढ़ें पूरी खबर...

14:42 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment Live News: Maharaja-Drishyam को टक्कर देती है Jio Hotstar की ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्में

अगर आपको सस्पेंस, मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों का शौक है, तो JioHotstar पर मौजूद ये पांच फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं. इन फिल्मों में मर्डर मिस्ट्री, साइकोलॉजिकल थ्रिल, क्राइम और ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो कहानी को अंत तक बांधे रखते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:42 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment Live News: कौन है अनुराग कश्यप की गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी?जिनसे रचाएंगे तीसरी शादी!

अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वह शुभ्रा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं. शुभ्रा डायरेक्टर से उम्र में 20 साल छोटी हैं, जिसके बाद दोनों को लेकर चर्चा हो रही है. साथ ही उनकी शादी को लेकर भी बातें बन रही हैं. वहीं, हर कोई जानना चाहता है कि अनुराग कश्यप की गर्लफ्रेंड शुभ्रा कौन हैं और क्या करती हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:41 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment Live News: फिल्म इंडस्ट्री से आई दुखद खबर, दिग्गज एक्टर का निधन

कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर Ma Do-sik के 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:36 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment Live News: सैफ अली खान के जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर किए फोटो

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान आज 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर करीना कपूर ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपने पति को शुभकामनाएं दी हैं.

https://www.instagram.com/p/DcFoLUMCAI4/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

12:47 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment Live News: OTT पर आते ही नंबर-1 बनी ये सबसे धांसू फिल्म

सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद एक नई फिल्म अब ओटीटी पर नंबर-1 बनकर ट्रेंड कर रही है. 26/11 आतंकी हमले में नर्सों की बहादुरी पर आधारित इस फिल्म को ओटीटी पर दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:45 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment Live News: सोहेल खान को हुई गंभीर बीमारी?

Sohail Khan Health: अभिनेता सोहेल खान ने अपने अचानक घटे वजन और खराब सेहत की अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि एक रियलिटी शो के दौरान हुई बीमारी और परहेज की वजह से उनका वजन कम हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

11:13 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment Live News: Awarapan 2 की सक्सेस के बाद आएगी आवारापन 3

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की सफलता के बीच इमरान हाशमी और दिशा पाटनी मुंबई के एक थिएटर में फैंस से मिलने पहुंचे, जहां एक्टर ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा हिंट दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:12 (IST) 16 Aug 2026
बोनालु उत्सव में शरीक होने पर ट्रोलिंग के बाद फूट-फूटकर रोईं फारिया अब्दुल्ला

तेलुगु अभिनेत्री फारिया अब्दुल्ला बीते दिनों बोनालु सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं. इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो जारी कर तमाम आलोचनाओं पर अपनी बात रखी.

https://www.instagram.com/reel/DcDfIwZRSeD/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:07 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment Live News: 'पापा मम्मी को मारते थे..' बचपन के ट्रामा पर छलका हिमांशी खुराना का दर्द

बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने हाल ही में अपने बचपन के मुश्किल दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी मां के साथ मारपीट करते थे और घर के इस माहौल का उन पर गहरा असर पड़ा. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:02 (IST) 16 Aug 2026
Entertainment News Live: सलमान खान ने पहले ही बताई थी वजह

द एलायंस शो में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे उनके भाई सलमान खान ने पहले ही बताया था कि सोहेल करीब 12 किलो वजन घटा चुके हैं.

First published on: Aug 16, 2026 09:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola