Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है अनुराग कश्यप की 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी? जिससे 53 की उम्र में रचाएंगे तीसरी शादी!

अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वह शुभ्रा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं. शुभ्रा डायरेक्टर से उम्र में 20 साल छोटी हैं, जिसके बाद दोनों को लेकर चर्चा हो रही है. साथ ही उनकी शादी को लेकर भी बातें बन रही हैं. वहीं, हर कोई जानना चाहता है कि अनुराग कश्यप की गर्लफ्रेंड शुभ्रा कौन हैं और क्या करती हैं.

Anurag Kashyap Girlfriend Shubhra Shetty
Anurag Kashyap Girlfriend Shubhra Shetty

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और एक्टर हैं. वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. हालांकि, इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, अनुराग कश्यप इन दिनों खुद से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में खुलकर बात की है. अनुराग की गर्लफ्रेंड का नाम शुभ्रा शेट्टी है. वहीं, इन खबरों के सामने आने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि शुभ्रा शेट्टी कौन हैं और अनुराग के साथ उनकी लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

कौन हैं शुभ्रा शेट्टी, कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

शुभ्रा शेट्टी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. उन्होंने फैंटम फिल्म्स में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है और यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई. साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे के करीब आए. इसके बाद साल 2015 में दोनों को पहली बार साथ देखा गया था. हालांकि, कई सालों तक शुभ्रा को गुपचुप डेट करने के बाद अनुराग ने 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया. हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते पर पब्लिकली बात की और बताया है कि वे बीते 11 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

अनुराग ने खोला था शुभ्रा के आगे अपना दिल

वहीं, शुभ्रा ने अनुराग के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि डायरेक्टर ने ही सबसे पहले अपने रिश्ते की पहल की थी. अनुराग ने खुद अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं. लेकिन उन्होंने शुभ्रा से आराम से सोच-समझकर फैसला लेने को कहा था. इस बीच उन्होंने यह भी बताया कि अनुराग का कहना था कि वह अपनी जिंदगी के एक्सपीरियंस के कारण अपनी फीलिंग्स को अच्छी तरह समझते हैं और शुभ्रा को अपनी फीलिंग्स को समझने का पूरा हक है.

शादी पर अनुराग कश्यप ने कही ये बात

शादी के सवाल पर अनुराग ने कहा कि शुभ्रा शादी जैसी संस्था में विश्वास नहीं करतीं. उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ बहुत खुश हूं और उनके साथ रहना चाहता हूं। मैं इतना स्वस्थ रहना चाहता हूं कि जिन लोगों से मैं प्यार करता हूं, उनसे ज्यादा समय तक जी सकूं। क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उसके बाद क्या होगा? मैं इसके बारे में बहुत सोचता हूं.लेकिन मेरी सोच यही है कि जब तक हमारे पास वो है, जो हमने अब पाया है, मैं किसी भी चीज से खुश हूं. मैं इसे खोना नहीं चाहता.”

---विज्ञापन---

दो बार हो चुका है अनुराग कश्यप का तलाक

बता दें कि अनुराग कश्यप की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों का तलाक हो चुका है. उनकी पहली शादी आरती बजाज से हुई थी और दोनों का 2009 में तलाक हो गया. वहीं, उनकी दूसरी शादी कल्कि कोचलिन से हुई थी और 2015 में दोनों का तलाक हो गया.

यह भी पढ़ें- Maharaja-Drishyam को टक्कर देती है Jio Hotstar की ये सस्पेंस थ्रिलर, कहानी के हर मोड़ पर मिलेगा तगड़ा रहस्य

---विज्ञापन---
First published on: Aug 16, 2026 02:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola