Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box office Collection Day 46: सोमवार को अचानक घटी ‘हनुमान अंश’ की कमाई, 46वें कमाए सिर्फ इतने करोड़

Hanuman Ansh Box office Collection Day 46: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है. लेकिन अचानक सातवें सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 46
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 46

Hanuman Ansh Box office Collection Day 46: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 लाख रुपये से शुरुआत की थी, लेकिन अब इस फिल्म की कमाई भारत में 270 करोड़ के पार पहुंच गई है. इतना ही नहीं दुनिया भर में फिल्म का कारोबार 300 करोड़ के पार हो गया है. यह 2026 की टॉप ब्लॉकबस्टर्स लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है. हालांकि फिल्म की रिलीज के 46वें दिन कमाई में भारी गिरावट आई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के 7वें सोमवार की कमाई पर.

हनुमान अंश डे 46 कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 46वें दिन शाम 7.30 बजे तक 1.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस दिन फिल्म की कमाई में रविवार के मुकाबले सीधे तौर पर 11.78 करोड़ की गिरावट आई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी सोमवार को 14 प्रतिशत रही है और कुल शोज 6,165 चले हैं.

---विज्ञापन---

हनुमान अंश वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

हनुमान अंश ने भारत में 46 दिनों में कुल 273.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 323.38 करोड़ रुपये हो गया है और दुनिया भर में फिल्म की कमाई 347.05 करोड़ हो गई है.

हनुमान अंश वीकली कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 40 लाख कमाए थे. वहीं, तीसरे हफ्ते में इसकी अचानक कमाई बढ़ी थी. इसके तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये कमाए थे. चौथे हफ्ते में 61 करोड़ का कलेक्शन किया था. पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये, छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कहानी

फिल्म को लेकर बात करें तो यह नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है. फिल्म में नीम करोली बाबा के विचारों और उनके चमत्कारों को दिखाया गया है. मूवी में लीड रोल में शोभिनव सत्या नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection Day 43: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाया धमाल, 43वें दिन तक कमाए इतने करोड़

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2026 07:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola