Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, रिलीज से पहले बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Raaka sets Guinness World Record: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अपकमिंग फिल्म 'राका' ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है. हाल ही में फिल्म को 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' से नवाजा गया है.

Indian film Raaka sets Guinness World Record for motion capture
Indian film Raaka sets Guinness World Record for motion capture

Raaka sets Guinness World Record: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ ने अपने रिलीज के 1 साल पहले ही इतिहास रच दिया है. दरअसल फिल्म ‘राका’ ने अपने नाम एक अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इसकी जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने दी है.

‘राका’ बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

सन पिक्चर ने अपने एक्स हैंडल से सोमवार, 21 सितंबर को इसकी जानकारी शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘इतिहास रचा गया. एक ऐसी जीत जो इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर ले जाती है. राका ने रियल-टाइम में सबसे ज़्यादा (37 कलाकार) लोगों के मोशन-कैप्चर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इस ऐतिहासिक अचीवमेंट के लिए श्री एटली और श्री अल्लू अर्जुन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट सौंपा गया.’ मेकर्स ने इस पोस्ट के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें अल्लू अर्जुन और एटली वर्ल्ड रिकॉड का सर्टिफिकेट लेते हुए नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

एटली को मिला बर्थडे गिफ्ट

भारी भरकम बजट में बन रही फिल्म ‘राका’ ने एक साथ 37 कलाकारों के साथ मोशन-कैप्चर तकनीक का इस्तेमाल करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है. अल्लू अर्जुन और एटली की अपकमिंग फिल्म राका को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. राका द्वारा ये ऐतिहासिक उपलब्धि फरवरी 2026 में हासिल की गई थी. जबकि इसे ऑफिशियली सर्टिफिकेट 15 सितंबर 2026 को प्रदान किया गया था. हालांकि दर्शकों को जानकारी खासतौर पर डायरेक्टर एटली कुमार के बर्थडे पर शेयर की गई.

अल्लू अर्जुन ने किया धन्यवाद

अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ने पर आभार जताया है. इस उपलब्धता पर अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘हम इस असाधारण अचीवमेंट के लिए काफी प्राउड फील कर रहे हैं. ये ग्लोबल लेवल पर नया मानदंड स्थापित करने और सिनेमा की सीमाओं को आगे ले जाने वाला पल है. मैं इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं.’

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी राका?

बता दें अल्लू अर्जुन की फिल्म राका दो पार्ट में बनेगी. इसका पहला पार्ट दिसंबर 2027 तक रिलीज होने की संभावना है. इसमें अल्लू अर्जुन के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी.

First published on: Sep 21, 2026 09:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola