Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shah Rukh Khan पहुंचे लालबागचा राजा, पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद

Shah Rukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. पत्नी और बेटी सुहाना संग शाहरुख ने बप्पा की पूजा कर आशीर्वाद लिया.

Shah Rukh Khan visits Lalbaugcha Raja with his family
Shah Rukh Khan visits Lalbaugcha Raja with his family

Shah Rukh Khan: गणेशोत्सव में पूरा बॉलीवुड बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के द्वार पहुंचता है. इसी कड़ी में सुपरस्टार शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे और उन्होंने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. यहां शाहरुख अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना खान के साथ नजर आए. उन्होंने परिवार संग भगवान गणेश के सामने पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की. स्कयल मीडिया पर इस दौरान की उनकी वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.

परिवार संग ‘लालबागचा राजा’ पहुंचे शाहरुख

सुपरस्टार शाहरुख खान परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. यहां शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और सुहाना खान भी नजर आईं. सभी ने बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. बता दें लालबागचा राजा मुंबई के सबसे मशहूर गणपति पंडालों में से एक है. यहां हर साल बड़ी संख्या में सेलिब्रिटी बप्पा के दर्शन करने पहुंचते हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2026 10:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola