Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म ‘द वन’ का नया गाना रिलीज, ‘ठुमक ठुमक’ की धुन पर जमकारी नाचें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया

Thummak Thummak: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ का नया गाना ‘ठुमक ठुमक’ रिलीज हो गया है.

Thummak Thummak
Thummak Thummak

Thummak Thummak: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन’ का दूसरा गाना ठुमक ठुमक रिलीज हो गया है. इसके पहले फिल्म से ‘छठी मैया’ गाने को दर्शकों ने खूब सराहा था. वहीं हाल ही में रिलीज हुए ठुमक ठुमक गाने में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा जबरदस्त परफॉरमेंस देते नजर आ रहे हैं.

‘द वन’ का नया गाना ‘ठुमक ठुमक’ रिलीज

‘द वन’ का नया गाना ‘ठुमक-ठुमक’ दर्शकों के दिल को जीत रहा है. इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. इस गाने को देव नेगी और अकासा सिंह ने आवाज दी है. इसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने तैयार किया है. इसके बोल शब्बीर अहमद और तनिष्क बागची ने लिखे हैं. ‘द वन’ की कहानी भारतीय लोक कथाओं, पुरानी मान्यताओं और अलौकिक शक्तियों पर आधारित है. ऐसे में फिल्म का नया गाना ‘ठुमक-ठुमक’ काफी दिलचस्प लग रहा है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘द वन’ एक सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म है. ये एक भारतीय लोक कथा की रहस्यमई कहानी दिखाती है. बताया जा रहा है कि ‘द वन’ की कहानी पटना में स्थित ‘वन देवी’ से प्रेरित है. ये फिल्म आम ट्रेडिशनल हॉरर और पौराणिक फिल्मों से हटकर है, क्योंकि इसमें लोककथाओं को मॉडर्न सिनेमा के रूप में पेश किया गया है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं. इसका निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है. फिल्म में तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, अनूप सोनी, श्वेता तिवारी और दुर्केश कुमार भी शामिल हैं. ये फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2026 08:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola