Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पापा मम्मी को मारते थे..’ बचपन के ट्रामा पर छलका हिमांशी खुराना का दर्द, सुनाई आपबीती

बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने हाल ही में अपने बचपन के मुश्किल दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी मां के साथ मारपीट करते थे और घर के इस माहौल का उन पर गहरा असर पड़ा.

Himanshi Khurana
Himanshi Khurana

बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं पंजाब की फेमस एक्ट्रेस हिमांशी खुराना अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट के बाद वह फिर चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने इस दौरान अपने माता-पिता और बचपन के ट्रॉमा को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पापा उनकी मां पर हाथ उठाते थे. वह उन्हें बुरी तरह मारते थे.

हिमांशी के पिता मां के साथ करते थे मारपीट

दरअसल, हाल ही में हिमांशी खुराना पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने माता-पिता को लेकर बात की. उन्होंने बताया, “जब मैं छोटी थी, तो मैंने अपने मम्मी-पापा की खराब शादी देखी. मैं घर आती थी तो इतनी मारपीट हो रही होती थी। वायलेंस हो रही है। इतना सब हो रहा है। कभी खाना बन रहा है, कभी नहीं बन रहा है. मेरा भाई भूखा जा रहा होता था। हम ब्रेकफास्ट भी लेकर नहीं जाते थे. मम्मी थोड़े पैसे दे देती थीं, तो कैंटीन से थोड़ा खा लेते थे. वापस आकर देखा तो कई बार खाना नहीं होता था. किसी का ध्यान ही नहीं होता था. मेरे पापा मम्मी बेचारी को बहुत मारते थे. पापा शराब के नशे में बहुत ज्यादा टुन्न रहते थे.”

---विज्ञापन---

हिमांशी खुराना ने आगे कहा, “तो मुझे तब ऐसा लगता था कि यार, मुझे कुछ मांगना हो तो मैं किससे मांगूंगी. मैं अपनी जिंदगी की कसम खाकर कह रही हूं कि ये सच है. मैंने तब ये बात कही थी कि भगवान, तू ही मेरा बाप है। इस दुनिया और इस जीवन में जिस इंसान को तूने मेरा बाप बनाकर भेजा है, मैं उससे कुछ मांग नहीं सकती.”

रातभर रोती थीं हिमांशी

हिमांशी ने माता-पिता के झगड़े के कारण झेले गए ट्रॉमा को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “रात के वक्त मेरा रोना होता था। जब सब सो जाते थे। तब मैं छठी-सातवीं क्लास में थी. मैं बहुत रोई हूं. जब मैं रात को सोती थी, तो मेरा काम होता था कि छोटे भाई को गोद में उठाकर बाहर भाग जाऊं. मेरे पापा कभी भी मारपीट शुरू कर देते थे. बाहर जो भी इंसान सबसे पहले मिला, उसे पकड़कर लाती थी और कहती थी कि मेरी मम्मी को बचा लो. मेरी मम्मी बेहोश हो जाती थीं. इतना मारते थे कि कभी उनका हाथ तक तोड़ दिया.”

---विज्ञापन---

लड़ाई झगड़ा हिमांशी को नहीं बर्दाश्त

हिमांशी ने आखिर में बताया कि बचपन का ट्रॉमा आज भी उन्हें प्रभावित करता है. अगर आसपास वह किसी भी तरह की लड़ाई-झगड़ा देखती हैं, तो वह परेशान हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें शोर-शराबा और लड़ाई बर्दाश्त नहीं होती.

यह भी पढ़ें- कभी सिनेमाघरों में पोछा लगाता था ये एक्टर, आज एक फिल्म के लिए वसूलता है 50 करोड़!

---विज्ञापन---
First published on: Aug 16, 2026 10:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola