Vibe Vs Daayra Box Office Collection Day 4: कुणाल खेमू स्टारर ‘वाइब’ और करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’ 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं. पहले दिन ‘दायरा’ ने 1 करोड़ रुपये तो ‘वाइब’ ने मात्र 1.70 करोड़ कमाई की. आइए दोनों फिल्मों के चौथे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
‘दायरा’ डे 4
पहले बात करें दायरा की तो चौथे दिन अब तक, ‘दायरा’ ने ₹0.22 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹5.66 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹4.72 करोड़ हो गई है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन के आंकड़े अभी आने बाकी हैं.
‘वाइब’ डे 4
सैकनिल्क के मुताबिक, VIBE ने चौथे दिन ₹0.39 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹9.40 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹7.84 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

‘वाइब’ का डे वाइज कलेक्शन
‘वाइब’ ने पहले दिन 1.70 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म को कुणाल खेमू ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें कुणाल खेमू के साथ, स्पर्श श्रीवास्तव और प्रीति जिंटा शामिल हैं.
‘दायरा’ के बीते दिनों की कमाई
‘दायरा’ ने पहले दिन 1 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ कमाए और फिर तीसरे दिन इसने 1.75 करोड़ की कमाई की. दायरा का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. इसमें करीना कपूर और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं.