Home/E24 News/Entertainment News Live: बच्चों को पढ़ाते नजर आए सलमान खान, YouTube चैनल के कंटेंट पर भाईजान ने खोला राज
Entertainment News Live: बच्चों को पढ़ाते नजर आए सलमान खान, YouTube चैनल के कंटेंट पर भाईजान ने खोला राज
Entertainment News Live: भाईजान सलमान खान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है, जिसमें वो बच्चों को पढ़ाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वह 'बिग बॉस 20' और अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं. वहीं बॉलीवुड के 'बिग बी' आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान अब डिजिटल वर्ल्ड में एक नया धमाका कर रहे हैं. भाईजान ने अपना नया यूट्यूब चैनल ‘बीइंग सलमान खान’ लॉन्च कर दिया है, जिस पर फैंस को उनकी पर्सनल लाइफ और बिहाइंड-द-सीन्स की एक्सक्लूसिव झलक मिलेगी. खास बात यह है कि चैनल के पहले ही वीडियो में सलमान टीचर बनकर बच्चों को बॉडी पार्ट्स सिखाते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा, वो अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि’ और वामशी पैदिपल्ली की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर भी खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं.
बॉलीवुड के असली ‘शहंशाह’ और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ‘एंग्री यंग मैन’ वाले स्वैग से लेकर KBC के मंच पर अपनी दमदार आवाज के जादू तक, बिग बी का ओरा आज भी अनमैचेबल है. आठवें दशक में भी स्क्रीन पर उनका क्रेज और एनर्जी यंग एक्टर्स को टफ कॉम्पिटिशन देती है. आज उनके इस खास दिन पर मुंबई में उनके घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा है और सोशल मीडिया पर बिग बी के लिए बधाइयों का सैलाब आ गया है.
अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस-थ्रिलर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर गर्दा उड़ा दिया है. दूसरे वीकेंड के आते ही फिल्म कलेक्शंस में तगड़ा उछाल दर्ज किया गया है. 2 अक्टूबर को थिएटर्स में आई इस फिल्म ने पहले ही दिन 62 करोड़ की छप्परफाड़ ओपनिंग ली थी. अब दूसरे शनिवार को बंपर कमाई करते हुए इस फिल्म ने भारत में 280 करोड़ से ज्यादा छाप लिए हैं. ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे शनिवार को 26.50 करोड़ रुपये का तगड़ा बिजनेस किया. इसके बाद 9 दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 286.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---
18:09 (IST) 11 Oct 2026
Entertainment News Live: Ramayana की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘नवरात्रि के शुभ अवसर पर, हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं. ये राम के युग का आरंभ है. नमित मल्होत्रा की ‘रामायण पार्ट 1′: 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में, सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में. दशहरा पर एडवांस बुकिंग शुरू होगी.’ इसकी के साथ मेकर्स ने साफ कर दिया है कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा से ही शुरू हो जाएगी.
Entertainment News Live: नाना पाटेकर के निधन की खबर पर तनुश्री दत्ता को क्यों है शक?
Tanushree Dutta on Nana Patekar: तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद एक हैरान करने वाला पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर के निधन की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर ईश्वर से अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
16:34 (IST) 11 Oct 2026
Entertainment News Live: एक्टर इमरान खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
Imran Khan FIR: मुंबई पुलिस ने एक्टर इमरान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. सीजेपी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पर हिरासत में लिए गए इमरान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
16:08 (IST) 11 Oct 2026
Entertainment News Live: नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Nana Patekar: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है. दिल की मुख्य धमनी में खून का थक्का जमने से उनके हार्ट तक ब्लड सप्लाई रुक गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों की 45 मिनट की कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका. पूरी खबर यहां पढ़ें...
15:45 (IST) 11 Oct 2026
Entertainment News Live: अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी अपनी ‘ईएफ फैमिली’ से माफी?
Amitabh Bachchan: महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने 84वें जन्मदिन पर जलसा के बाहर लंबे समय तक इंतजार करने वाले फैंस से माफी मांगी है. बिग बी ने ब्लॉग लिखकर फैंस को भरोसा दिलाया कि वे रविवार को जलसा गेट पर सबसे मुलाकात करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें...
15:41 (IST) 11 Oct 2026
Entertainment News Live: CJP प्रोटेस्ट पर बोले मुकेश खन्ना
बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने CJP प्रोटेस्ट पर तंज कसा है. उन्होंने ध्रुव राठी और अभिजीत दीपके की गरिफ्तारी पर भी बात रखी. एक्टर ने कहा, 'दिल्ली में आज दिन भर जो भी कुछ हुआ, मुझे अच्छा लगा.'
Entertainment News Live: कौन है मिस्टर फैजू की दुल्हनिया?
Mr Faisu Wedding: यूट्यूबर मिस्टर फैजू ने मदीना में तान्या संग निकाह रचा लिया है. ऑफ-व्हाइट शेरवानी और लाल दुपट्टे वाले शरारा में कपल की सादगी भरी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं, जिसके बाद फैंस दुल्हनिया तान्या के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...
12:47 (IST) 11 Oct 2026
Entertainment News Live: अमिताभ बच्चन का आज बर्थडे
भारतीय सिनेमा के लेजेंड अमिताभ बच्चन आज 84 साल के हो गए हैं. अपनी एवरग्रीन पर्सनालिटी, दमदार आवाज और आइकॉनिक रोल्स से दशकों से फैंस के दिलों पर राज करने वाले बिग बी को आज पूरे देश से ढेरों शुभकामनाएं और प्यार मिल रहा है.
12:45 (IST) 11 Oct 2026
Entertainment News Live: सलमान खान ने YouTube चैनल के कंटेंट को लेकर खोला राज
सलमान खान ने अपना नया यूट्यूब चैनल 'बीइंग सलमान खान' लॉन्च कर दिया है. इसके पहले ही वीडियो में भाईजान टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो के साथ-साथ सलमान अपनी अपकमिंग फिल्मों 'मातृभूमि' और 'मॉन्स्टर' को लेकर भी छाए हुए हैं.
First published on: Oct 11, 2026 12:11 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.