बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज भी अपनी खूबसूरती और शानदार अदाओं के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा बेहद कम लोग जानते हैं। साल 1990 में रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। बताया जाता है कि शादी से पहले दोनों की मुलाकात सिर्फ एक बार हुई थी और यह एक अरेंज मैरिज थी। हालांकि, शादी के करीब सात महीने बाद ही साल 1991 में मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। इस खबर ने रेखा को अंदर तक झकझोर दिया था। उस समय उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं और उन्हें पब्लिकली कई मुश्किल सवालों का सामना भी करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनके बिजनेस में हुए भारी नुकसान का असर भी उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ा था। रेखा ने बाद में एक बातचीत में इस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया था कि पति की मौत के बाद वह गहरे सदमे में चली गई थीं और इस सच्चाई को स्वीकार करने में उन्हें काफी समय लगा। मुकेश के निधन के बाद रेखा ने दोबारा शादी नहीं की। उनकी मांग में सिंदूर नजर आने को लेकर आज भी कई सवाल उठते हैं, लेकिन रेखा ने कभी किसी के नाम का सिंदूर लगाने की पुष्टि नहीं की।
---विज्ञापन---
Rekha के पति ने ली खुद की जान ! टूट के बिखरीं Umrao Jaan ! दर्दभरा किस्सा सुन इमोशनल हुए फैंस !
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज भी अपनी खूबसूरती और शानदार अदाओं के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा बेहद कम लोग जानते हैं। साल 1990 में रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी।
First published on: Oct 10, 2026 02:16 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola