Thursday, 8 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nana Patekar के निधन से टूटे सितारे, भावुक हुए Akshay-Raveena-Manisha, बॉलीवुड में शोक की लहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई दिग्गज सितारों ने नाना पाटेकर के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने नाना को याद करते हुए कहा कि उनकी जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बेहद कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 8, 2026 18:27
Share :
Nana Patekar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई दिग्गज सितारों ने नाना पाटेकर के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने नाना को याद करते हुए कहा कि उनकी जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बेहद कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि नाना ने हर किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। अक्षय कुमार ने फिल्म ‘वेलकम’ से नाना के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि नाना उन चुनिंदा कलाकारों में थे, जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज, गंभीरता और किरदारों के प्रति ईमानदारी ही उनकी पहचान थी। अन्नू कपूर, अनुपम खेर और राजा मुराद भी नाना को याद करते हुए भावुक नजर आए। अनुपम खेर ने उन्हें भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों और इंसानों में से एक बताया। वहीं करीबी दोस्त मिथुन चक्रवर्ती की आंखों में भी नाना को याद करते हुए दर्द साफ नजर आया। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि नाना उनके बीच नहीं रहे। मनीषा कोइराला ने उन्हें भारतीय सिनेमा का महान कलाकार बताया। रवीना टंडन ने नाना के साथ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’ की शूटिंग के दौरान बीमार पड़ने पर नाना ने उनका पूरा ध्यान रखा और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। संजय दत्त ने उन्हें अपना भाई और दोस्त बताते हुए कहा कि उनके साथ बिताया हर पल हमेशा दिल के करीब रहेगा।

First published on: Oct 08, 2026 06:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola