Madhu Kambikar Death: एक्टर नाना पाटेकर के निधन के गम से मराठी सिनेमा अभी उबर भी नहीं पाया था कि इसी बीच इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मराठी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री और लावणी कलाकार मधु कांबीकर अब हमारे बीच नहीं रहीं. कई हिट मराठी फिल्मों का हिस्सा रहीं मधु कांबीकर का 12 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया. प्रसिद्ध लावणी कलाकार ने लंबी बीमारी से जूझने के बाद 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर से पूरी मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन की खबर सामने आते ही उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया.
लंबे समय से थीं बीमार
एबीपी माझा के अनुसार, मधु कांबीकर लंबे समय से बीमार चल रही थीं. खबरों के मुताबिक, उन्होंने पुणे में आखिरी सांस ली. हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि वह किस बीमारी से जूझ रही थीं. इसके अलावा, उनके परिवार की ओर से उनके अंतिम संस्कार की तारीख और जगह को लेकर भी जानकारी सामने आना बाकी है. उनके निधन की खबर मिलते ही कई हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
मराठी रंगभूमीवर व चित्रपटसृष्टीत आपल्या दमदार अभिनयाचा ठसा उमटवणाऱ्या ज्येष्ठ अभिनेत्री मधु कांबीकर यांचे निधनाचे वृत्त अतिशय दुःखद आहे. त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली ! त्यांच्या निधनाने कलाविश्वाची फार मोठी हानी झाली आहे. लावणी सम्राज्ञी म्हणून त्यांनी संपूर्ण महाराष्ट्रात विशेष ओळख निर्माण केली होती. त्यांच्या जाण्याने मराठी नाट्य आणि चित्रपटसृष्टीचे कधीच भरून न निघणारे नुकसान झाले आहे. परमेश्वर त्यांच्या दिवंगत आत्मास शांती प्रदान करो आणि त्यांच्या कुटुंबियांना हे दुःख सहन करण्याची शक्ती देवो, हीच प्रार्थना. #भावपूर्ण_श्रद्धांजली
— Vishal Prakashbapu Patil (@patilvishalvp) October 12, 2026
सांसद ने दी श्रद्धांजलि
मधु कांबीकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सांसद विशाल प्रकाशबापू पाटिल ने X पर एक पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा, ‘मराठी थिएटर और सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी से अमिट छाप छोड़ने वालीं दिग्गज अभिनेत्री मधु कांबीकर के निधन की खबर बेहद दुखद है. उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि! उनका जाना कला की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने पूरे महाराष्ट्र में ‘लावणी साम्राज्ञी’ (लावणी की रानी) के तौर पर अपनी एक खास पहचान बनाई थी. उनके निधन से मराठी थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री को कभी न पूरी होने वाली क्षति हुई है. मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें.’
मधु कांबीकर को आया था स्ट्रोक
मराठी फिल्मों में मां और सास के किरदार निभाने वालीं मधु कांबीकर ने 27 नवंबर, 2016 को मुंबई के माटुंगा स्थित यशवंत नाट्य मंदिर में आयोजित ‘लावण्या संगीत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. यह कार्यक्रम उनके लिए बेहद खास था, क्योंकि वह 12 साल के लंबे अंतराल के बाद डांस करने के लिए मंच पर लौटी थीं. हालांकि, डांस के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें स्ट्रोक आ गया. खबरों के मुताबिक, इसके बाद उनके दाहिने हाथ में संवेदना खत्म हो गई थी और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद से उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी.