Monday, 12 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘यह सिलसिला जारी रहना…’ दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर शेखर सुमन ने तोड़ी चुप्पी, सरकार पर कसा तंज

Shekhar Suman Supports CJP Protests: बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन राजनीति का हिस्सा हैं और समाज का भी.

Shekhar Suman Supports CJP Protests: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रहे CJP विरोध प्रदर्शन अब कुछ अन्य शहरों तक भी फैल गए हैं. ये विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किए जा रहे हैं. जिनसे वोटर लिस्ट के SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) में हुई गड़बड़ी के लिए इस्तीफे की मांग की जा रही है. कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इन विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है. इमरान खान से लेकर आमिर खान की भांजी जयान मैरी तक ने खुलकर इसका समर्थन किया. जयान मैरी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. अब एक्टर शेखर सुमन ने भी इन विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इसे लेकर क्या कहा.

राजनीति का हिस्सा…

शेखर सुमन अक्सर अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ में राजनीतिक व्यंग्य और टिप्पणियां करते हैं. अब हाल ही में उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी की है. हाल ही में ‘द लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में शेखर ने शांति के साथ अपनी असहमति जताने के जनता के अधिकार पर बात की शेखर ने कहा, ‘विरोध प्रदर्शन राजनीति का हिस्सा हैं और समाज का भी.’

---विज्ञापन---

आवाज उठानी पड़ती है…

शेखर ने कहा, ‘हम बचपन से ही विरोध करते आ रहे हैं. जब हमें कुछ नहीं मिलता, तो हम घर पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर देते हैं और अपनी मांगें रखते हैं. अगर विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हों और हिंसक न हों, तो मुझे लगता है कि वे बिल्कुल सही हैं और होने चाहिए. जब आपको कोई चीज अपनी इच्छानुसार नहीं मिलती, तो आपको थोड़ी और कोशिश करनी पड़ती है और उसके लिए आवाज उठानी पड़ती है.’

ये सिलसिला जारी रहना चाहिए…

इस दौरान शेखर ने महात्मा गांधी का हवाला देते हुए कहा, ‘अगर आपकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं, तो आपको विरोध प्रदर्शन शुरू कर देना चाहिए. जब लोग सामूहिक रूप से आवाज उठाते हैं, तो सरकार भी उस पर ध्यान देती है. यह सिलसिला जारी रहना चाहिए. हर व्यक्ति को अपने विश्वासों के लिए विरोध करने का अधिकार होना चाहिए, चाहे वह कहीं भी हो और समाज में उसकी स्थिति कुछ भी हो. मैं इसे समाज के लिए एक बहुत ही पॉजिटिव बात मानता हूं.’

First published on: Oct 12, 2026 02:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola