Mr Faisu Wedding: पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू (Mr Faisu) यानी फैसल शेख आखिरकार दूल्हा बन गए हैं. पिछले काफी समय से उनकी शादी की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब उन्होंने अचानक अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है. 10 अक्टूबर को मदीना में अपनी लेडी लव तान्या (Tanya) के साथ निकाह करने के बाद फैजू की ड्रीमी वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. वहीं फैंस अब ये जानना चाहते हैं कि आखिर तान्या कौन हैं और वो क्या करती हैं…
मदीना में रचाया ड्रीमी निकाह
फैसल शेख और तान्या ने 10 अक्टूबर को मदीना की पवित्र सरजमीं पर अल्लाह के सामने एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना. फैजू ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनी थी, तो वहीं दुल्हन तान्या ऑफ-व्हाइट शरारा और लाल दुपट्टे में मिनिमल मेकअप और जूलरी के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
कौन हैं मिस्टर फैजू की दुल्हन?
तान्या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर एक प्राइवेट पर्सन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या का असली नाम ‘निखत फातिमा’ है और घर-परिवार में सब उन्हें प्यार से तान्या बुलाते हैं. फैजू ने शादी से पहले उनके बारे में कभी भी पब्लिकली कोई बात नहीं की थी.
पारिवारिक कनेक्शन से बनी बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्टर फैजू और तान्या का परिवार एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानता है. फैमिली बॉन्डिंग और नजदीकियों की वजह से ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए और यह रिश्ता निकाह तक पहुंचा.
जन्नत जुबैर के फैंस हुए शॉक्ड
सोशल मीडिया पर मिस्टर फैजू का नाम सालों से एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) के साथ जोड़ा जाता रहा है. ऐसे में अचानक तान्या के साथ शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस हैरान रह गए और इंटरनेट पर तान्या के बारे में सर्च करने की होड़ मच गई.
फैंस कर रहे तारीफों की बौछार
शादी की तस्वीरों में तान्या का सिंपल और ग्रेसफुल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. मिस्टर फैजू ने डायरेक्ट निकाह की तस्वीरें शेयर करके अपनी शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है, जिसके बाद पूरी डिजिटल दुनिया से कपल को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं.