Sunday, 11 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nushrratt Bharuccha ने हॉस्पिटल से शेयर किया हेल्थ अपडेट! कैसी है एक्ट्रेस की तबियत? खुद बताई हालत!

बाली में हुए हादसे के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की सेहत को लेकर फैंस लगातार परेशान थे। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद एक्ट्रेस को एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया था। अब नुसरत ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी झलक दिखाई है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 11, 2026 16:25
Share :
Nushrratt Bharuccha

बाली में हुए हादसे के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की सेहत को लेकर फैंस लगातार परेशान थे। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद एक्ट्रेस को एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया था। अब नुसरत ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी झलक दिखाई है। 10 अक्टूबर को नुसरत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हॉस्पिटल बेड से एक तस्वीर शेयर की। फोटो में सामने एक रिक्लाइनिंग व्हीलचेयर नजर आ रही है, जबकि पीछे बालकनी से सनसेट का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “हमेशा से सनसेट का पीछा करती रही हूं और बस ऐसे ही… मेरा नजारा बदल गया, लेकिन पिक्चर अभी बाकी है, मेरे दोस्त।” नुसरत के इस पॉजिटिव मैसेज ने फैंस को राहत दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाली में हुए हादसे के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। हादसे के बाद उन्हें बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 2 अक्टूबर 2026 को उन्हें आगे के इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। मुंबई पहुंचने के दौरान उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें वह स्ट्रेचर पर नजर आई थीं। फिलहाल उनकी मेडिकल कंडीशन और इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

First published on: Oct 11, 2026 04:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola