Monday, 12 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: टीवी की क्वीन एकता कपूर को हुआ पछतावा? बोलीं- ‘मुझे पोस्टमार्टम डिप्रेशन से गुजरना पड़ा…’

Entertainment News Live: टीवी की क्वीन एकता कपूर अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आज फेमस डांसर और एक्ट्रेस शक्ति मोहन का जन्मदिन है. वहीं, फिल्म 'दृश्यम 3' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी है. एंटरटेनमेंट की दुनिया की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live: टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. टीवी से लेकर फिल्मों और ओटीटी तक अपनी पहचान बनाने वाली एकता कपूर ने हाल ही में अपने करियर के डाउनफॉल के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में भी एक ऐसा साल आया था, जिसने उन्हें पूरी तरह परेशान कर दिया था. दरअसल, हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं एकता कपूर ने बताया कि उनका करियर हमेशा इतना सफल नहीं रहा. साल 2008 उनके प्रोफेशनल करियर का सबसे खराब साल था.

मुझे पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजरना पड़ा…

एकता ने कहा, ‘करियर के लिहाज से 2008 मेरे लिए सबसे बुरा साल था. वह साल मेरे लिए बहुत मुश्किल भरा था, क्योंकि कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था. प्रोफेशनली वह साल मेरे लिए बहुत बुरा रहा. मेंटल हेल्थ के लिहाज से भी वह खराब था, क्योंकि मैं उससे उबर नहीं पा रही थी. लेकिन कोरोना काल में मुझे कुछ ज्यादा ही मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ा. हालांकि, मैंने अपने बेटे को जन्म नहीं दिया, लेकिन मुझे पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजरना पड़ा. मैं मां बनने की चुनौतियों से जूझ रही थी। मैं इतने लंबे समय तक कभी घर में बंद नहीं रही थी और मैंने अपने आसपास इतनी मौतें कभी नहीं देखी थीं. 2021-2022 मानसिक रूप से मेरे लिए सबसे कठिन साल थे, जबकि 2008 मेरे करियर के लिहाज से सबसे मुश्किल साल था.

---विज्ञापन---

एकता कपूर को हुआ पछतावा

एकता ने आगे कहा, ‘साल 2008 में मेरे पास लिखित में बहुत कम चीजें थीं। जो चीजें लिखित में नहीं होतीं, उन पर कभी काम मत करो. दूसरी बात, जब आप कंपनियों के साथ काम करते हैं और प्रोफेशनल्स पर भरोसा करते हैं, तो वे नौकरी छोड़ सकते हैं. फिर कंपनी किसी और प्रोफेशनल को काम पर रख लेती है और ऐसे में आप फंस सकते हैं. आपको इस बात का थोड़ा और ध्यान रखना होगा कि सफलता से परे भी रिश्ते बनाने जरूरी हैं. मैं पहले खुद को बहुत बड़ा समझती थी, लेकिन मैं इतनी बड़ी नहीं हूं. मैं अच्छा काम भी कर सकती हूं और बुरा काम भी. लोगों को मेरे अच्छे और बुरे काम से परे मेरे साथ काम करना चाहिए. ओवरकॉन्फिडेंट होना कोई शान की बात नहीं है, बल्कि यह मूर्खता है. तेजी से आगे बढ़ने के लिए ओवरकॉन्फिडेंट होने की जरूरत नहीं होती। मैंने उस दौर से विनम्रता, टीम वर्क और हर बात को लिखित में रखने का सबक सीखा. रास्ते में मुझे कुछ बहुत अच्छे मेंटर्स मिले. मैं उदय शंकर से भी मिली.

शक्ति मोहन का जन्मदिन आज

फेमस डांसर और एक्ट्रेस शक्ति मोहन का आज जन्मदिन है डांस रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शक्ति मोहन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. शक्ति मोहन ने जी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस 2’ में न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि उसकी विजेता भी बनीं. इस शो को जीतने के बाद साल 2011 में शक्ति को डांस और रोमांस पर आधारित टीवी शो ‘दिल दोस्ती डांस’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया. उनका यह शो टीवी पर हिट साबित हुआ और इसके कुल तीन सीजन आए. साल 2014 में वह ‘झलक दिखला जा’ की फाइनलिस्ट बनीं. इसके बाद शक्ति मोहन डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ के सीजन 1 से 4 तक जज और मेंटर रहीं. शो में राघव जुयाल के साथ उनकी मस्ती दर्शकों को खूब पसंद आई.

‘दृश्यम 3’ ने रविवार को मचाया धमाल

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को 23 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 309.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 480 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

First published on: Oct 12, 2026 11:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola