Sunday, 11 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

नाना पाटेकर के निधन की खबर पर तनुश्री दत्ता को क्यों है शक? महाकाल मंदिर से किया पोस्ट

Tanushree Dutta on Nana Patekar: तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद एक हैरान करने वाला पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर के निधन की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर ईश्वर से अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है.

Tanushree Dutta on Nana Patekar
Tanushree Dutta on Nana Patekar

Tanushree Dutta on Nana Patekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक बार फिर दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) को लेकर दिए अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) दर्शन करने पहुंचीं तनुश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है. एक लंबे-चौड़े कैप्शन के साथ उन्होंने दावा किया कि उन्हें नाना पाटेकर के निधन की खबर पर अब भी शक है और वे चाहती हैं कि उनकी जिंदगी से जुड़ी तमाम बुराइयां हमेशा के लिए खत्म हो जाएं.

महाकाल दर्शन के बाद शक जताया

महाकाल बाबा के दरबार पहुंची तनुश्री ने अपने कैप्शन में लिखा कि वे भगवान महाकाल की आभारी हैं जिन्होंने उन्हें कई हमलों से बचाया है. हालांकि, उन्होंने आगे लिखा, “मुझे सच में उसकी मौत की खबर की सच्चाई पर शक है. मैं दिल से दुआ करती हूं कि यह बुराई और मेरी लाइफ की सारी परेशानियां एक-एक करके हमेशा के लिए खत्म हो जाएं.”

---विज्ञापन---

बुरी ताकतों के खात्मे की मांग

तनुश्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि वे भगवान से उन सभी बुरी ताकतों, मददगारों और समर्थकों के खात्मे की प्रार्थना कर रही हैं जिन्होंने उन्हें सालों तक परेशान किया है. उन्होंने कहा कि जब तक ये नेगेटिव शक्तियां खत्म नहीं हो जातीं, तब तक वे चैन से नहीं रह सकतीं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दावा किया कि उन्हें नाना पाटेकर के निधन की खबर पर अब भी शक है.

‘धरती पर या वे रहेंगे या मैं’

आगे बेहद गंभीर और गहरी बात लिखते हुए तनुश्री ने पोस्ट में कहा, “बाबा, धरती पर या तो वे रहेंगे या मैं. अगर ये लोग जिंदा रहे तो मैं अपना मकसद पूरा नहीं कर पाऊंगी. मुझे धरती से ज्यादा लगाव नहीं है, अंतरिक्ष में मैं आपसे बेहतर तरीके से जुड़ पाऊंगी.”

महादेव से न्याय का जन्मसिद्ध अधिकार

तनुश्री ने महादेव से अपने भक्ति भाव का जिक्र करते हुए लिखा कि वे युगों-युगों से उनकी भक्त रही हैं और अब अपने जन्मसिद्ध अधिकार से न्याय मांग रही हैं. उन्होंने लिखा, “दुनिया मुझे नहीं पहचानती लेकिन आप पहचानते हैं, इसलिए मेरी यह प्रार्थना स्वीकार करें और साबित करें कि आप मुझसे कितना प्यार करते हैं.”

---विज्ञापन---

‘हॉर्न ओके प्लीज’ विवाद

गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ (Horn ‘Ok’ Pleassss) के सेट पर एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया था, जिससे भारत में #MeToo मूवमेंट की शुरुआत हुई थी. हालांकि नाना पाटेकर ने हमेशा इन आरोपों को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया था.

First published on: Oct 11, 2026 04:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola