Sunny Deol Suryaa First Look: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘यूर्या’ से धांसू फर्स्ट लुक आउट हुआ है, जिसमें एक्टर का दमदार और सस्पेंसफुल अवतार देखने को मिल रहा है, इस मोशन पोस्टर को देखकर फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है. पोस्टर में सनी देओल होंठों पर सिगरेट, आंखों में गुस्से की आग और चेहरे पर रहस्य लिए इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. आपको यह जानकर खुशी होगी की मेकर्स ने पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है.
सनी देओल के लुक में दिखी बदले की आग
सनी देओल अपनी फिल्मों में दमदार एक्शन और गुस्से वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अब ‘सूर्या’ में भी उनका एक अलग अवतार देखने को मिलने वाला है. फिल्म के पहले मोशन पोस्टर में उनका लुक काफी गंभीर और रहस्यमयी दिखाई दे रहा है. उनकी आंखों में नजर आ रहे गुस्से ने फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
कैसी है फिल्म की स्टारकास्ट?
हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी और सनी देओल के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में अभिनेता किस तरह के किरदार में नजर आएंगे. पोस्टर सामने आने के बाद से ही दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और कहानी से जुड़े अगले अपडेट का इंतजार है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
सनी देओल की इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ‘सूर्या’ इसी साल 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार कर रहे हैं, जबकि कमल मुकुट इसे प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म को दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने एमएम मूवीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.
क्या इस फिल्म से फिर बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल?
फिल्म के पहले लुक ने इसकी कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की बाकी स्टार कास्ट और कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. अब देखना होगा कि सनी देओल का यह नया अवतार बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाता है?
पिछली फिल्म से नहीं मिला था खास रिस्पॉन्स
सनी देओल की पिछली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ थी, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म की कहानी भारत के विभाजन के दौर पर आधारित थी. फिल्म में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया था, जबकि प्रीति जिंटा उनकी पत्नी हमीदा के रोल में नजर आई थीं. शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी फिल्म का हिस्सा थे.