---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: थलापति विजय ने अपने ड्राइवर के बेटे को बनाया विधायकी का उम्मीदवार, इस सीट से दिया MLA का टिकट

Entertainment News in Hindi LIVE: सुपरस्टार से राजनेता बने थलापति विजय ने अपने ड्राइवर के बेटे को MLA का टिकट दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय पिछले कुछ दिनों से अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच विजय तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव की भी तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में टीवीके प्रमुख थलापति विजय ने विधानसभा चुनावों के लिए सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की है. इस लिस्ट में उनके ड्राइवर पीए राजेंद्र के बेटे सबरीनाथन का भी नाम है, जिसे विजय ने विरुगंबक्कम से अपना उम्मीदवार बनाया है. विजय ने अपने चुनावी करियर की शुरुआत करते हुए पहले ही बता दिया था कि वो चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे.

आज हिन्दी सिनेमा की पहली एक्ट्रेस देविका रानी का जन्मदिन है. देविका रानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1933 में आई फिल्म ‘कर्मा’ से की. फिल्म ‘कर्मा’ को भारत में बनाई गई पहली अंग्रेजी भाषा की टॉकी मूवी माना जाता है. अपनी पहली ही फिल्म में देविका रानी ने 4 मिनट का लंबा किसिंग सीन दिया, जिसकी यूरोप तक चर्चा हुई. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में मैन फीमेल लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया. जिसमें ‘जवानी की हवा’, ‘ममता और मियां बीवी’, ‘जन्मभूमि’ और ‘अछूट कन्या’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 11वें दिन 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 846.87 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1361.95 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. इसी के साथ इस फिल्म ने अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड भी पूरी तरह से तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---
21:36 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment Live News: OTT के बाद TV पर ‘धुरंधर’ की दस्तक

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ इन दिनों इतिहास रच रही है. इसी बीच मेकर्स ने फैंस के लिए एक खास तोहफा दिया है. बता दें अब धुरंधर का टीवी प्रीमियर होने जा रहा है, जिसकी डेट भी कन्फर्म हो गई है. मतलब अब आप घर बैठे इस फिल्म को देख सकते हैं. टीवी चैनल स्टार गोल्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है कि, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 30 मई 2026 को टीवी पर दिखाई जाएगी. इसे आप स्टार गोल्ड टीवी चैनल पर शाम 7 बजे से देख सकेंगे.

https://www.instagram.com/reel/DWZKQ7rCjpn/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

19:54 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment Live News: दूसरी बार नाना बनने पर गदगदा उठे अनिल कपूर, बयां की दिल की बात

अपनी बेटी के दूसरे बच्चे के जन्म से अनिल कपूर काफी खुश हैं. इस खुशखबरी से अनिल कपूर और कपूर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. अनिल कपूर ने अपनी खुशी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की. एक्टर ने अपनी पोस्ट में नोट लिखकर भावनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने लिखा, “और इसी के साथ मेरा दिल और भी ज्यादा खुशियों से भर गया है. दुनिया में आपका स्वागत है, मेरे छोटे मेहमान. आप पहले से ही बहुत सारे प्यार के पात्र हैं. वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो… और मुझे पता है कि तुम शानदार रहोगे.”

https://www.instagram.com/p/DWfl7XljGim/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

19:06 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment Live News: 'धुरंधर 2' ने 12वें दिन कितना कलेक्शन किया?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में विरले ही देखने को मिलता है. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपने 12वें दिन (दूसरे सोमवार) भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और कई बड़े रिकॉर्ड्स को मटियामेट कर दिया है. फिल्म न केवल घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनामी ले आई है. आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कितनी कमाई की है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:57 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment Live News: 'Dhurandhar 2' की सारा अर्जुन हुईं भीड़ का शिकार

धुरंधर 2 एक ओर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 1360 करोड़ से भी ज्यादा दुनिया भर में कलेक्शन कर लिया है. इतना ही नहीं इस मूवी में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की केमिस्ट्री को भी लोगों ने खूब पसंद किया है. वहीं, हाल ही में सारा अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें भीड़ ने घेर लिया है.यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DWem6LQAkWF/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

17:53 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment Live News: हिंदी-मलयालम के बाद स्पेनिश में बनेगी दृश्यम

अजय देवगन की हिट फ्रेंचाइजी को लेकर हाल ही में बड़ा अपडेट आया है कि अब इस फिल्म का रीमेक स्पेनिश भाषा में भी बनने वाला है. हाल ही में इसको लेकर प्रोड्यूसर रोड्रिगो एस्पिनेल ने इसकी पुष्टी की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:50 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment Live News: कैसे 'धुरंधर 2' बनी चौथी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म?

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. इतना ही नहीं इसके ज्यादातर शोज फुल जा रहे हैं और सिनेमाघरों में भी लोग 4 घंटे की इस मूवी को देखने के लिए डटे हुए है. वहीं, धुरंधर 2 चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

14:49 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment Live News: राहुल बनर्जी ने मौत से पहले बिना परमिशन किया था ये काम

बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी के 29 मार्च के दिन निधन के बाद इंडस्ट्री के लोग सदमे में है. वहीं अब एक्टर के निधन पर एक बड़ा अपडेट आया है. पुलिस ने बताया है कि वह बिना परमिशन एक काम कर रहे थे, जो उनके मौत का कारण बनी है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

11:57 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment News LIVE: हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मैरी बेथ हर्ट का निधन

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस और दिग्गज एक्ट्रेस मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया है. उन्होंने ने 79 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. मैरी बेथ हर्ट की बेटी मौली श्रैडर और पति पॉल श्रैडर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी. पढ़ें पूरी खबर...

10:55 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 11 दिनों में की इतनी कमाई

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 11वें दिन 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 846.87 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1361.95 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DWTP_k0kXXC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

09:48 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment News LIVE: हिन्दी सिनेमा की पहली एक्ट्रेस देविका रानी का जन्मदिन आज

आज हिन्दी सिनेमा की पहली एक्ट्रेस देविका रानी का जन्मदिन है. देविका रानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1933 में आई फिल्म ‘कर्मा’ से की. फिल्म ‘कर्मा’ को भारत में बनाई गई पहली अंग्रेजी भाषा की टॉकी मूवी माना जाता है. अपनी पहली ही फिल्म में देविका रानी ने 4 मिनट का लंबा किसिंग सीन दिया, जिसकी यूरोप तक चर्चा हुई. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में मैन फीमेल लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया. जिसमें ‘जवानी की हवा’, ‘ममता और मियां बीवी’, ‘जन्मभूमि’ और ‘अछूट कन्या’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/C4fvjMytcLn/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

08:09 (IST) 30 Mar 2026
Entertainment News LIVE: थलापति विजय ने अपने ड्राइवर के बेटे को बनाया विधायकी का उम्मीदवार

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय पिछले कुछ दिनों से अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच विजय तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव की भी तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में टीवीके प्रमुख थलापति विजय ने विधानसभा चुनावों के लिए सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की है. इस लिस्ट में उनके ड्राइवर पीए राजेंद्र के बेटे सबरीनाथन का भी नाम है, जिसे विजय ने विरुगंबक्कम से अपना उम्मीदवार बनाया है. विजय ने अपने चुनावी करियर की शुरुआत करते हुए पहले ही बता दिया था कि वो चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे.

First published on: Mar 30, 2026 08:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.