Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दृश्यम की कहानी के हैं फैन, तो अब हिंदी-मलयालम के बाद इस भाषा में देखने को हो जाएं तैयार

दृश्यम का पहला पार्ट 2015 में आया था और दूसरा 2022 में. दोनों ही फिल्में हिट रही थीं. वहीं अब यह मूवी एक और भाषा में आने वाली है, जिसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

---विज्ञापन---

Drishyam
Drishyam

अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम का पहला पार्ट साल 2015 में आया था. यह फिल्म साउथ स्टार मोहनलाल की मूवी दृश्यम की रीमेक है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. वहीं, मूवी का दूसरा पार्ट 2022 में आया था और यह भी बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. इस मूवी ने अपनी कहानी को लेकर जमकर तारीफें बटोरीं थी. वहीं, अब इस फिल्म के तीसरे और आखिरी पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन उससे पहले दृश्यम को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. मूवी हिंदी, मलयालम के अलावा एक और भाषा में बनने वाली है और अलग भाषा के दर्शकों को एंटरटेन करेगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम के स्पेनिश रीमेक की शूटिंग को लेकर अपडेट आया है. खबरों के मुताबिक फिल्म निर्माता रोड्रिगो एस्पिनेल ने इसको लेकर पुष्टि की है कि फिल्म का निर्देशन स्पेनिश डायरेक्टर करेंगे और कलाकार भी लोकल होंगे. इंटरनेशनल अधिकार हासिल होने के बाद फिल्म के वैश्विक विस्तार के हिस्से के रूप में यह रीमेक बनाया जा रहा है. फिल्म की कहानी अजय देवगन की दृश्यम की तर्ज पर ही बनाई जाएगी, जिसमें देखने को मिलेगा कि एक पिता किस तरह से अपने परिवार की रक्षा के लिए सारी हदें पार करता है. स्पैनिश फिल्म की शूटिंग जून 2026 से शुरू होगी.

---विज्ञापन---

स्पेनिश में दृश्यम बनाने को लेकर रोड्रिगो ने दिया अपडेट

स्पेनिश भाषा में दृश्यम का रीमेक का निर्माण कर रहे रोड्रिगो एस्पिनेल ने दिल्ली में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग जून से शुरू होगी. उन्होंने प्रोजेक्ट को लेकर कहा, “यह एक दिलचस्प कहानी है क्योंकि मेरे पार्टनर एक मैक्सिकन निर्माता है जिन्होंने आईपी अधिकार खरीदे हैं और उन्होंने हमसे संपर्क किया क्योंकि स्पेन में टैक्स संबंधी शानदार छूट मिलती है. यह कॉन्सेप्ट स्पेनिश कल्चर के लिए पूरी तरह से बेस्ट है. इसलिए हमने अब इस पर काम शुरू कर दिया है और हम अगले जून में शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. इसमें एक स्पेनिश डायरेक्टर और टॉप स्पेनिश एक्टर्स होंगे.

क्या फिल्म से कनेक्ट कर पाएगी स्पेनिश ऑडियंस

इस बीच जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि दृश्यम का रीमेक स्पेनिश दर्शकों को पसंद आएगा. तो इसपर रोड्रिगो ने कहा, “आखिरकार यह एक ऐसे पिता की कहानी है, जो अपनी बेटी की रक्षा करने की कोशिश करता है और एक ऐसी मां की जो अपने बेटे को ढूंढने की कोशिश करती है. इसलिए इसे बनाना आसान हो जाता है. मुझे लगता है कि एक निर्माता के रूप में अगर आप किसी लोकल फिल्म को बनाने की कोशिश करते हैं, तो यह मुश्किल होता है. भले ही हम कहानी को एडप्ट कर लें, फिल्म की आत्मा खत्म हो जाती है. इस मामले में भले ही यह एक भारतीय फिल्म है, इसे अडेप्ट करना और अपने दर्शकों से जोड़ना आसान होगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- डिवोर्सी बॉयफ्रेंड के बेटे के लिए प्रोटेक्टिव दिखीं Mahieka Sharma, पैपराजी पर भड़की हार्दिक की गर्लफ्रेंड

First published on: Mar 30, 2026 04:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola