Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन पर आया बड़ा अपडेट, एक्टर ने मौत से पहले बिना परमिशन किया था ये काम

बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी के 29 मार्च के दिन निधन के बाद इंडस्ट्री के लोग सदमे में है. वहीं अब एक्टर के निधन पर एक बड़ा अपडेट आया है. पुलिस ने बताया है कि वह बिना परमिशन एक काम कर रहे थे.

Rahul Arunoday Banerjee
Rahul Arunoday Banerjee

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है. एक्टर की 29 मार्च 2026 को कथित तौर पर पानी में डूबने के कारण मौत हो गई है. एक्टर की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. इस घटना ने उनके फैंस को भी चौंका दिया है. वहीं अब राहुल की मौत पर पुलिस ने बड़ा अपडेट दिया है. जो कि काफी हैरान करने वाली है.

बिना परमिशन शूटिंग कर रहे थे राहुल

दरअसल, राहुल रविवार को ओडिशा पश्चिम बंगाल की सीमा के पास तलसारी इलाके में अपनी को-स्टार श्वेता मिश्रा के साथ एक शो की शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान एक्टर की पानी में डूबने से मौत हो गई. एक्टर के मौत पर बालासोर के एसपी प्रत्युष दिवाकर ने अपडेट दिया और उन्होंने बताया कि शूटिंग टीम ने उस जगह पर फिल्म बनाने की परमिशन नहीं ली थी. वहीं, इस मामले की आगे की जांच जारी है और तलसारी के अधिकारियों ने इसके लिए दीघा पुलिस से भी संपर्क किया है.

---विज्ञापन---

शूटिंग के दौरान राहुल के साथ हुआ हादसा

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि एक्टर कथित तौर पर जिस जगह पर शूटिंग कर रहे थे वहां पर घुटनों तक पानी भरा हुआ था और वह वहां पर डांस सीक्वेंस फिल्मा रहे थे. इसी दौरान वह अचानक एक खाई में फिसल गए और इसके बाद उन्हें वहां से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए.

पत्नी ने राहुल के निधन पर कही ये बात

इस पूरे मामले पर राहुल की पत्नी प्रियंका ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ” यह हमारे लिए शोक का समय है. इस मुश्किल वक्त में हम आपके एकांत और प्राइवेसी बनाए रखने की रिक्वेस्ट करते हैं. हम मीडिया में अपने दोस्तों और सहकर्मियों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे हमारी सीमाओं का सम्मान करें, हमारे प्राइवेट मामले में दखल न दें. हमें शांति से शोक मनाने दें. इस समय हमें आपके सपोर्ट की बहुत जरूरत है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 फेम विवियन डीसेना दूसरी बार बने पापा, पत्नी नौरान अली ने दिया बेटे को जन्म

First published on: Mar 30, 2026 02:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola