---विज्ञापन---

Entertainment News Live: समर्थ जुरेल पर लगे जन्नत जुबैर को गलत तरीके से छूने के आरोप, तो अर्जुन बिजलानी ने किया एक्टर का सपोर्ट, बोले- ‘उसकी छवि खराब..’

Entertainment News LIVE Update in Hindi: समर्थ जुरेल पर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को गलत तरीके से छूने का आरोप लग रहा है. जिसके बाद अब एक्टर अर्जुन बिजलानी ने उनका सपोर्ट किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी और कुकिंग शो लाफ्टर शेफ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. दरअसल, हाल ही में ईद स्पेशल एपिसोड में समर्थ जुरेल का और जन्नत जुबैर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद समर्थ पर जन्नत को गलत तरीके से छूने के आरोप लग रहे हैं. लोग लगातार समर्थ को ट्रोल कर रहे हैं. इस पूरे मामले पर अब एक्टर अर्जुन बिजलानी ने रिएक्ट किया है.

दरअसल, अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ” देखिए, सबसे पहली बात तो ये है कि जन्नत और समर्थ दोनों ही एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं. दूसरी ओर सबसे जरूरी बात, जन्नत को समर्थ के साथ रहने में बिल्कुल भी अनकंफर्टेबल महसूस नहीं होता है. इसलिए प्लीज किसी की छवि खराब करने की कोशिश न करें. समर्थ एक बहुत अच्छा इंसान है. आप बस शो का आनंद लीजिए.” इस पूरे विवाद पर समर्थ ने भी रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा, ” वो ऐसी चीजों को दिल से नहीं लगाते हैं.”

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने अपने 15वें दिन यानी कि गुरुवार को 21.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1122.17 करोड़ कर लिया है और इस मूवी ने दुनिया भर में 15 दिनों में 1492.17 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की कमाई लगातार जारी है.

बता दें कि आज जाने माने साउथ एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा का बर्थडे है. एक्टर का जन्म 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में हुआ था. प्रभु देवा एक जाने माने डांसर है, जो अपने शानदार मूव्स के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने तमाम मूवीज में भी काम किया है. जिसमें से काधलन, लव बर्ड्स, मिन्सारा कानावु जैसी कई फिल्में की है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

22:17 (IST) 3 Apr 2026
Entertainment News LIVE: इतिहास रचने की तरफ बढ़ी 'धुरंधर 2', जानें 16वें दिन कितनी हुई कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' अब एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई है, जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 16 दिन पूरे कर लिए हैं और अब यह 1000 करोड़ के ऐतिहासिक शिखर की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है. गुड फ्राइडे की छुट्टी और लॉन्ग वीकेंड का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिलता दिख रहा है. आइए जानते हैं 16वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:59 (IST) 3 Apr 2026
Entertainment News LIVE: अंदर से ऐसा दिखता है परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का आशियाना

बॉलीवुड की 'बबली गर्ल' परिणीति चोपड़ा और राजनीति के चमकते सितारे राघव चड्ढा की जोड़ी जितनी चर्चा में रहती है, उतना ही खूबसूरत उनका घर भी है. सितंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधने के बाद परिणीति अब दिल्ली के एक बेहद आलीशान बंगले में रहती हैं. यह घर इतना सुंदर और सुकून देने वाला है कि इसकी तुलना बड़े-बड़े फाइव स्टार होटलों से की जाती है. आइए देखते हैं अंदर से कैसा दिखता है परिणीति और राघव का ये खूबसूरत आशियाना. पूरी खबर यहां पढ़ें...

18:10 (IST) 3 Apr 2026
Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को मिली 700 करोड़ की ओटीटी डील, मेकर्स ने ठुकराया ऑफर

Ranbir Kapoor Ramayana OTT Deal: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर बॉक्स ऑफिस और ओटीटी की दुनिया में अभी से हलचल तेज हो गई है. फिल्म का बजट और इसकी भव्यता इतनी बड़ी है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच इसके राइट्स खरीदने की होड़ मच गई है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के मेकर्स ने एक बहुत बड़ा ऑफर ठुकरा कर सबको चौंका दिया है. आइए जानते हैं मेकर्स को कितने करोड़ की ओटीटी डील मिली है और इसे ठुकराने के पीछे का मुख्य कारण क्या है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

16:46 (IST) 3 Apr 2026
Entertainment Live News: बॉलीवुड के वो 5 बड़े सुपरस्टार, जिन्होंने अपने करियर में दी हैं सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में

बॉलीवुड में सफलता और विफलता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. अक्सर हम सुपरस्टार्स की केवल सुपरहिट फिल्मों की चर्चा करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि लंबे करियर में इन दिग्गजों ने सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में भी झेली हैं. ज्यादा फिल्में करने का मतलब है कि फ्लॉप होने का जोखिम भी उतना ही अधिक होता है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:59 (IST) 3 Apr 2026
Entertainment Live News: टीवी की ये 'नागिन' बनेगी जुड़वा बच्चों की मां?

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, जो कि कुबूल है और नागिन 3 के लिए फेमस हैं. उनकी प्रेग्नेंसी को 4 महीने हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर वह लगातार फोटोज वीडियो अपने बेबी बंप को फ्लॉट करते हुए शेयर करती रहती हैं.हालांकि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अब चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी. तो चलिए जानते हैं कि क्या सच है? यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:16 (IST) 3 Apr 2026
Entertainment Live News: इस टीवी स्टार की एक फिल्म से बदली किस्मत, जीता नेशनल अवॉर्ड

टीवी इंडस्ट्री से तमाम एक्टर और एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसमें से विद्या बालन, शाहरुख खान जैसे कलाकार भी शामिल हैं. जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपना नाम कमाया और फिर फिल्मों में पहचान हासिल की. वहीं, आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की, लेकिन फिर फिल्मों में खूब नाम कमाया. इस एक्टर की किस्मत सिर्फ एक मूवी के बाद पूरी तरह से बदल गई. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:10 (IST) 3 Apr 2026
Entertainment Live News: कौन था दाऊद इब्राहिम का भाई? जिसने लिखे सलमान-ऋषि कपूर के लिए गाने

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में हर कोई जानता है. सभी जानते हैं कि वह भारत का एक कुख्यात अपराधी, ड्रग तस्कर और एक बहुत बड़ा सरगना है. 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य तौर पर साजिश कर्ता दाऊद को ही बताया जाता है, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की जानें गई थीं. हालांकि दाऊद इब्राहिम के परिवार और उनके भाई के बारे में कोई नहीं जानता है. वहीं, आज हम दाऊद इब्राहिम के एक भाई के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसका अंडरवर्ल्ड से भी गहरा नाता रहा है. लेकिन वह सलमान खान-ऋषि कपूर जैसे एक्टर के लिए गाने लिख चुका है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:28 (IST) 3 Apr 2026
Entertainment Live News: राजपाल यादव के पलटू बर्ताव पर बरसा हाई कोर्ट, बोले-'जज को हल्के में न लें..'

राजपाल यादव बीते कई महीनों से चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में खबरों में छाए हुए हैं. वहीं, 2 अप्रैल को राजपाल के इस केस को लेकर सुनवाई थी और दिल्ली हाई कोर्ट ने इसपर अपना फैसला सुरक्षित रखा है. इतना ही नहीं राजपाल सुनवाई के दौरान काफी भावुक भी नजर आए, जिसके बाद जज ने उनकी बातें सुनकर जमकर फटकार भी लगाई. साथ ही दोनों पक्षों के बीच किसी भी तरह का समझौता भी नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. यहां पढ़ें पूरी खबर..

First published on: Apr 03, 2026 08:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.