Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘Lagaan’ की 25वीं सालगिरह पर होने वाली पत्नी गौरी का हाथ थामे दिखे आमिर खान

Entertainment News Live In Hindi: आमिर खान की फिल्म लगान को 25 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर एक पार्टी रखी गई थी, जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए थे. इवेंट में दोनों ने साथ में एंट्री ली. इसके अलावा पार्टी में सलमान खान नए लुक में पहुंचे थे. वहीं, राम चरण स्टारर फिल्म पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Aamir Khan-Gauri Spratt (1)
Aamir Khan-Gauri Spratt (1)

Entertainment News Live In Hindi: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान’ को 25 साल पूरे हो गए हैं. इसी खास मौके पर शनिवार को शानदार पार्टी रखी गई थी, जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी. इस मौके पर सलमान खान और करीना कपूर भी पहुंचे थे. इतना ही नहीं आमिर खान के बेटे जुनैद खान और उनकी बेटी इरा खान भी पार्टी में शामिल हुईं. हालांकि लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट पर था.

दरअसल, आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान आमिर ने गौरी का हाथ थामे हुए एंट्री ली थी. आमिर ब्राउन कलर के सूट पैंट में नजर आए, तो वहीं गौरी ने ब्लू कलर का टॉप और व्हाइट पैंट पहनी थी. दोनों ही इस दौरान बेहद खुश नजर आ रहे थे. इसके अलावा इवेंट में पहुंचने के बाद आमिर ने पपराजी से हाथ मिलाया. बता दें कि इन दिनों आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं. आमिर ने हाल ही में कंफर्म किया था कि वह 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

लगान पार्टी में दिखा सलमान खान का नया लुक

आमिर खान की फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने पर सलमान खान नए लुक में नजर आए. वह इस दौरान बेहद छोटे बालों में दिखे और ऑल ब्लैक कपड़े पहने हुए थे. एक्टर का यह लुक देख करीना कपूर और आमिर खान भी हैरान रह गए थे. वहीं, फैंस भी उनके नए लुक पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि सलमान खान के इस लुक ने उन्हें तेरे नाम फिल्म की याद दिला दी.

‘पेद्दी’ ने 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

पेद्दी सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म कर रही है. इस मूवी ने अपनी रिलीज के 10वें 8.10 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. इतना ही नहीं इसने भारत में कुल 206 करोड़ का कारोबार कर लिया है और भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 245.53 करोड़ तक पहुंच गया है. साथ ही फिल्म ने दुनिया भर में 296.53 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
23:00 (IST) 14 Jun 2026
Entertainment Live News: राम चरण ने दिखाई अपने जुड़वा बच्चों की झलक

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपने जुड़वा बच्चों पहली झलक शेयर की है. अपने बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए राम और उपासना ने एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DZkRflHMr_8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

21:51 (IST) 14 Jun 2026
Entertainment Live News: 'कॉकटेल 2' को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' को सीबीएफसी ने 'ए' (केवल अडल्ट के लिए) सर्टिफिकेट दिया है. ये फिल्म के 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. होमी अदजानिया ने निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2012 में आई हिट रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'कॉकटेल' की सीक्वल है.

https://www.instagram.com/reel/DZHegd6M8kY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

21:39 (IST) 14 Jun 2026
Entertainment Live News: Sushant Singh Rajput की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं भूमि पेडनेकर

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज छठी डेथ एनिवर्सरी है और उन्हें याद करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इमोशनल हो गईं.

एक्ट्रेस ने लिखा- आपकी याद आती है. क्या कमाल का टैलेंट, क्या बेहतरीन एक्टर. एक जटिल सोच वाले इंसान, जो दिलचस्प, जिंदादिल और जीनियस थे. यह तस्वीर 'सोनचिड़िया' के टाइटल सॉन्ग की शूटिंग के दौरान ली गई थी. कितनी शानदार यादें हैं.

20:38 (IST) 14 Jun 2026
Entertainment Live News: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने संवारी 180 बच्चों की जिंदगी,

साउथ सिनेमा के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रविवार को तेलंगाना के अचमपेट मंडल के थुम्मनपेट गांव में पहुंचे. वहां उन्होंने अच्छे माक्स लाने वाले सरकारी स्कूल के 180 छात्रों को सम्मानित किया और आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें स्कॉलरशिप ऑफर की. पढ़ें पूरी खबर...

20:12 (IST) 14 Jun 2026
Entertainment Live News: अब कहां है ‘लगान’ फिल्म की गौरी?

साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने की खुशी में हाल ही आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर ने एक पार्टी रखी, जिसमें इस फिल्म से जुड़े कई कलाकर शामिल हुए. इस दौरान फिल्म में गौरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह भी नजर आईं. इस फिल्म से ग्रेसी रातोंरात स्टार बन गई थीं. हालांकि, साल 2017 के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. अब वो 45 साल की हो चुकी हैं और अब भी सिंगल हैं....पूरी खबर पढ़ें

18:48 (IST) 14 Jun 2026
Entertainment Live News: अब कैसी है दीपिका कक्कड़ की तबियत?

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. लिवर कैंसर का इलाज करा रही दीपिका ने अपने नए व्लॉग में खुद के साथ-साथ अपने ससुर की हेल्थ अपडेट शेयर की. उन्होंने कहा, कहा, 'पापा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल भरे रहे. इसके साथ ही मेरे स्कैन भी हुए और मेरी इम्यूनोथेरेपी भी शुरू हो गई.'

16:45 (IST) 14 Jun 2026
Entertainment Live News: 370 बिरयानी विवाद पर आया हिमांशु जांगड़ा का रिएक्शन

स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड अप शो में हिमांशु जांगड़ा ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. वहीं, अब इस पूरे विवाद पर हिमांशु ने माफी मांगी है.

https://www.instagram.com/reel/DZhK4BhvYkW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

15:00 (IST) 14 Jun 2026
Entertainment Live News: ‘नागिन’ फेम सुरभि ज्योति ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

सुरभि ज्योति टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और वह टीवी शो कुबूल है और नागिन के लिए लोगों के बीच कापी पॉपुलर हैं. इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर वह अक्सर ही बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज वीडियोज शेयर करती रहती हैं. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने मां बननी की खुशी फैंस के साथ शेयर की है. सुरभि ने बताया कि उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DZjnbWGMGSO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

12:40 (IST) 14 Jun 2026
Entertainment Live News: किडनी फेलियर ने ली थी Salman Khan के को-एक्टर की जान, रो पड़े थे भाईजान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं. उनकी बतौर लीड एक्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' थी, जो कि साल 1989 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह फिल्म हम आपके हैं कौन में नजर आए थे और यह जबरदस्त हिट रही थी. हालांकि इस फिल्म में उनके साथ एक ऐसा कलाकार नजर आया था, जिसके निधन की खबर सुनकर सलमान खान फूट-फूटकर रो पड़े थे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:38 (IST) 14 Jun 2026
Entertainment Live News: 'भाई की यादें...' Sushant Singh Rajput की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुई बहन श्वेता

Sushant Singh rajput Death Anniversary: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 6 साल पूरे हो गए हैं. 14 जून 2020 को एक्टर का निधन हो गया था और वह अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके करोड़ों फैंस तक को गहरे सदमे में डाल दिया था. वहीं, आज उनकी छठी डेथ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:09 (IST) 14 Jun 2026
Entertainment Live News: मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में शनिवार को आया उछाल

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. रिलीज के दूसरे दिन दोनों फिल्मों की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई. लेकिन कमाई के आंकड़ों में दिलजीत दोसांझ की फिल्म फिलहाल कंगना रनौत की मूवी से आगे चल रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jun 14, 2026 10:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola