Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Surbhi Jyoti: ‘नागिन’ फेम सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, 38 की उम्र में बनीं बेटी की मां

कुबूल है’ और ‘नागिन’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है.

---विज्ञापन---

Surbhi Jyoti
Surbhi Jyoti

सुरभि ज्योति टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और वह टीवी शो ‘कुबूल है’ और ‘नागिन’ के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर वह अक्सर ही बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज वीडियोज शेयर करती रहती हैं. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने मां बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है. सुरभि ने बताया कि उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. 

बेबी गर्ल की मां बनी सुरभि

दरअसल, इंस्टाग्राम पर आज 14 जून को सुरभि ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसपर लिखा है “इट्स ए गर्ल. 13 जून 2026. प्यार सुरभि और सुमित.” इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “हमारी बेटी आ गई है. हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है.”

---विज्ञापन---

फैंस और सेलेब्स ने दी सुरभि को बधाई

एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और तमाम सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने सुरभि को मां बनने की बधाई दी. इसके अलावा एक्टर आर्यमान सेठ, शालीन मल्होत्रा ने भी सुरभि को बधाई दी. वहीं, फैंस ने भी उनके पोस्ट पर खूब कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “बहुत वक्त से इंतजार था, गॉड ब्लेस यू छोटी सुरभि. दूसरे ने लिखा, “प्यारी सुरभि को बहुत बहुत बधाई.”

फरवरी में सुरभि ने अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

बता दें कि सुरभि ने 11 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने पति और अपने पैरों के साथ बेबी के जूतों संग फोटो शेयर की थी. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा था कि हमारी एडवेंचर जर्नी शुरू हो रही है. लिटिल लव जून में आ रहा है. 

---विज्ञापन---

2024 में सुरभि और सुमित ने रचाई थी शादी

वहीं, सुरभि और सुमित को लेकर बात करें तो कपल ने 27 अक्टूबर 2024 को शादी की थी. कपल ने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शादी की थी. बता दें कि शादी से पहले सुमित और सुरभि ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था. 

यह भी पढ़ें- ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ से ‘दिल बेचारा’ तक, OTT पर देखें Sushant Singh Rajput की 5 शानदार फिल्में

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2026 02:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola