Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rapper Badshah पर बीवी Isha Rekhi के संगीन इल्ज़ाम,रिश्ते में डर की लिखी बात। सवालों में घिरे सिंगर!

पंजाबी सिंगर बादशाह की पत्नी ईशा रेखी ने पहली बार अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह लंबे समय तक अपने पति के प्रभाव और डर की वजह से चुप रहीं। अब उन्होंने सच बोलने का फैसला किया है और कहा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं था। हालांकि, उन्होंने विवाद की वजह का खुलासा नहीं किया। बादशाह ने अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jul 28, 2026 12:29
Share :
Rapper Badshah

पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी पत्नी ईशा रेखी का सोशल मीडिया पोस्ट है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब ईशा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। ईशा ने पोस्ट में लिखा कि वह लंबे समय तक अपने पति के प्रभाव और ताकत से डरकर चुप रहीं। उन्होंने कहा कि कुछ जख्म ऐसे होते हैं जो बाहर से दिखाई नहीं देते। अब वह डर के साथ नहीं, बल्कि हिम्मत के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं। ईशा ने यह भी साफ किया कि वह अब यह दिखावा नहीं करेंगी कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक था। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिर उनके रिश्ते में क्या हुआ। ईशा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, बादशाह ने अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

First published on: Jul 28, 2026 12:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola