Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘भाई की यादें…’ Sushant Singh Rajput की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं बहन श्वेता, पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

---विज्ञापन---

Sushant Singh rajput Death Anniversary: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 6 साल पूरे हो गए हैं. 14 जून 2020 को एक्टर का निधन हो गया था और वह अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके करोड़ों फैंस तक को गहरे सदमे में डाल दिया था. वहीं, आज उनकी छठी डेथ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

श्वेता ने सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर किया पोस्ट

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसमें उन्होंने एक्टर की कुछ पुरानी तस्वीरों के साथ एआई जनरेटेड फोटोज भी शेयर की हैं. इसके साथ उन्होंने एक लंबा और भावुक नोट लिखकर अपने भाई को याद किया है.

---Advertisement---

भाई सुशांत को याद कर भावुक हुईं श्वेता

श्वेता ने लिखा, "छह साल बीत गए, लेकिन भाई की यादें और उनके विचार आज भी हमारे साथ हैं. आज जब मैं भाई के बारे में सोचती हूं तो उनकी जिज्ञासा, उनकी दयालुता और हर व्यक्ति के प्रति उनका सम्मान याद आता है. उन्होंने हमें सिखाया है कि सफलता तभी मायने रखती है, जब उसमें करुणा हो."

श्वेता ने कहा-सुशांत ने लाखों लोगों को इंस्पायर किया

अपने पोस्ट में श्वेता ने आगे लिखा, "समय बीत जाता है, लेकिन प्यार और अच्छे विचार कभी नहीं मिटते. जब भी मैं दया, ज्ञान, आशा और प्रेम को चुनती हूं, तब भाई की सीख जीवित रहती है. उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि शोक नहीं, बल्कि उनके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना है. भाई से सीखा है कि जिज्ञासु बनो, दयालु बनो, सीखते रहो और बड़े सपने देखो. किसी इंसान की पहचान उसकी उम्र से नहीं, बल्कि उन दिलों से होती है जिन्हें उसने छुआ हो. इस मायने में भाई आज भी हमारे बीच हैं और लाखों लोगों को प्रेरित करते रहेंगे."

---Advertisement---

मुंबई वाले घर पर मृत मिले थे सुशांत सिंह राजपूत

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. एक्टर के अचानक निधन से सिर्फ फैंस को ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा था.

सालों तक चली एक्टर की मौत की जांच

एक्टर के निधन के बाद परिवार और फैंस ने जांच की मांग की थी. क्योंकि परिवार का कहना था कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते, जिसके कारण इस मामले को सीबीआई को सौंपा गया था और लंबे वक्त तक इसकी जांच भी हुई थी. इतना ही नहीं इस मामले में एक्टर की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. वहीं, कुछ समय पहले जांच एजेंसियों की ओर से कहा गया कि एक्टर की मौत सुसाइड करने से ही हुई थी. वहीं, उनके निधन के छह साल बाद भी फैंस उन्हें याद करते हैं. अक्सर ही उनकी फिल्में और लाइफ से जुड़ी बातें लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 14, 2026 11:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola