Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस पावला श्यामला का 75 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

Actress Pavala Syamala Passes Away: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस पावला श्यामला का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. पावला लंबे समय से बीमार चल रही थीं.

---विज्ञापन---

Actress Pavala Syamala Passes Away: तेलुगु सिनेमा के दुखद खबर आ रही है. चर्चित एक्ट्रेस पावला श्यामला का सोमवार को निधन हो गया. 75 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ली. अचानक दिल का दौरा पड़ने से पावला श्यामला ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

दिल का दौरा पड़ने से गई जान

तेलुगु फिल्म की मशहूर अदाकारा पावला श्यामला का सोमवार रात निधन हो गया. पावला लंबे समय बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थीं. इसके अलावा वो आर्थिक तंगी का भी सामना कर रही थीं. डॉक्टर्स ने जानकारी दी है कि दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस की मृत्यु हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पावला श्यामला के इलाज के लिए पवन कल्याण, साई दुर्गा तेज, दिल राजू समेत कई फिल्म हस्तियों ने आर्थिक मदद की थी.

---विज्ञापन---

थिएटर से की थी शुरुआत

तुलुगु एक्ट्रेस पावला श्यामला का जन्म 1951 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के अमरावती में हुआ था. पहले उनका नाम नेथी श्यामला था. फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने थिएटर से शुरुआत की थी. साल 1985 में आई फिल्म ‘बाबाई अब्बाई’ से पावला ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में उन्होंने नंदमुरी बालकृष्ण की मां का लीड रोल निभाया था. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया.

तुलुगु सिनेमा में अहम योगदान

बात करें पावला श्यामला के निजी जीवन की तो महज 13 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी. लेकिन तीन साल बाद पति का निधन हो गया, जिसके बाद उन्होंने एक विधवा का सख्त जीवन जीना शुरू किया. पावला को एक बेटी भी हुई थी, जो अब तक उनकी देखरेख कर रही थीं. अपने फिल्मी करियर में पावला ने खूब नाम कमाया. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2026 11:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola