Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

किडनी फेलियर ने छीन ली थी Salman Khan के को-एक्टर की जिंदगी, रो पड़े थे भाईजान

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं. उनकी बतौर लीड एक्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' थी, जो कि साल 1989 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में नजर आए थे और यह जबरदस्त हिट रही थी. हालांकि इस फिल्म में उनके साथ एक ऐसा कलाकार नजर आया था, जिसके निधन की खबर सुनकर सलमान खान फूट-फूटकर रो पड़े थे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के फेमस एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे की, जो कि अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे. वह सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' में मनोहर की भूमिका में और 'हम आपके हैं कौन' में लल्लू के किरदार में नजर आए थे.

---Advertisement---

मराठी सिनेमा के किंग थे लक्ष्मीकांत बेर्डे

लक्ष्मीकांत बेर्डे को मराठी सिनेमा का कॉमेडी किंग कहा जाता था. उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में कई यादगार रोल किए हैं और अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया था. अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया और एक अलग पहचान बनाई.  

लक्ष्मीकांत की गई थी किडनी फेलियर से जान

हालांकि पर्दे पर सभी को हंसाने वाले लक्ष्मीकांत अपनी पर्सनल लाइफ में गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. एक्टर की 50 साल की उम्र में किडनी फेलियर के कारण जान चली गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मीकांत बेर्डे लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. इलाज के बाद भी उनकी दोनों किडनी ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था और लगातार बिगड़ती हेल्थ के बाद एक्टर का 16 दिसंबर 2004 को सिर्फ 50 साल की उम्र में निधन हो गया था.

---Advertisement---

लक्ष्मीकांत के निधन पर रो पड़े थे सलमान

वहीं, एक्टर के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर दिया था. इतना ही नहीं सलमान खान भी एक्टर के निधन से टूट गए थे. बताया जाता है कि सलमान खान लक्ष्मीकांत के निधन की खबर सुनकर भावुक हो गए थे और वो रोने लगे थे. बता दें कि दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और वो अच्छे दोस्त भी हुआ करते थे.

इन फिल्मों में लक्ष्मीकांत ने किया था काम

बता दें कि लक्ष्मीकांत ने अपने करियर में हम आपके हैं कौन और मैंने प्यार किया के अलावा उन्होंने 100 से भी ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया है. वह बॉलीवुड में साजन, अनाड़ी, तकदीरवाला जैसी फिल्मों में नजर आए थे.

---Advertisement---
First published on: Jun 14, 2026 12:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola