Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘कल्की 2’ में दीपिका पादुकोण को इस हसीना ने किया रिप्लेस? निभाएंगी ये खास रोल

Entertainment News Live In Hindi: नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल को लेकर नई चर्चाएं सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोण के स्थान पर एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है. भारत भाग्य विधाता और मैं वापस आऊंगा को लेकर बात करें तो दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही हैं. वहीं पेद्दी ने 13वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Deepika Padukone-Alia Bhatt
Deepika Padukone-Alia Bhatt

Entertainment News Live In Hindi: नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण अहम रोल में नजर आए थे. अब मेकर्स इस फिल्म का अगला चैप्टर लाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि दीपिका पादुकोण इस मूवी से बाहर हो गई हैं, जिसके बाद उनके स्थान पर एक नई एक्ट्रेस की कास्टिंग होनी है. इस कास्टिंग के बीच बॉलीवुड की एक स्टार एक्ट्रेस का नाम सामने आया है और कहा जा रहा है कि उन्होंने दीपिका को फिल्म में रिप्लेस कर दिया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आलिया भट्ट ने कल्कि यूनिवर्स में एंट्री ले ली है. आकाशवाणी और तेलुगु चित्रालु के मुताबिक आलिया भट्ट, जो अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, वह प्रभास की कल्कि 2 से जुड़ गई हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि आलिया इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुकी हैं. खबरों के मुताबिक उन्होंने पिछले महीने हैदराबाद में लगभग पांच दिनों तक शूटिंग की थी.

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं शुरुआती खबरों में अटकलें लगाई जा रही थी कि आलिया, दीपिका के किरदार सुमति(Sum-80) का रोल करने वाली हैं, जो कि कल्कि की मां हैं. हालांकि हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट को इस फ्रेंचाइजी में एक अलग लेकिन अहम रोल के लिए चुना गया है, जबकि दीपिका के हटने के बाद सुमति का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 2027 में रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है.

‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ का कलेक्शन

कंगना रनौत स्टारर फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर बात करें तो इस मूवी ने मंगलवार के दिन सिर्फ 65 लाख का कलेक्शन किया है और मूवी ने पांच दिनों में भारत में कुल 5.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दूसरी ओर दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म मैं वापस आऊंगा ने मंगलवार को 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म ने भारत में पांच दिनों में कुल 8.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

‘पेद्दी’ ने कमाए इतने करोड़

वहीं, राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को ₹3.45 करोड़ की कड़क कमाई करके भारत में ₹223 करोड़ और वर्ल्डवाइड ₹412 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

22:31 (IST) 17 Jun 2026
Entertainment Live News: The Odyssey के प्रीमियर के लिए मुंबई आएंगे क्रिस्टोफर नोलन

हॉलीवुड सिनेमा के महान फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) को लेकर दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहे हैं. ये फिल्म भारत में भी बहुत बड़े पैमाने पर रिलीज की जा रही है. मुंबई में इसका प्रीमियर भी आयोजन किया जा रहा है. इस इवेंट में क्रिस्टोफर नोलन के साथ मैट डेमन और टॉम हॉलैंड भी शामिल होंगे...पूरी खबर पढ़ें

19:18 (IST) 17 Jun 2026
Entertainment Live News: एक रील के 76,00,000 रुपये, ओरी ने खुद बताया कहां-कहां से होती है करोड़ों की कमाई

ओरी हमेशा अपनी जबरदस्त सोशल प्रजेंस से सुर्खियों में रहते हैं. बॉलीवुड सितारों के साथ उनकी तस्वीरें, पार्टियों में मौजूदगी और उनका अलग अंदाज अक्सर चर्चा में रहता है. लेकिन क्या आपको पता है कि ओरी करते क्या हैं और उनकी कमाई कहां से होती है. इसे लेकर खुद ओरी ने खुलासा किया. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने खुद की कमाई पर खुलकर बात रखी...पूरी खबर पढ़ें

16:02 (IST) 17 Jun 2026
Entertainment Live News:The Family Man में मनोज बाजपेयी नहीं, साउथ की ये सुपरस्टार बनने वाला था 'श्रीकांत तिवारी'

प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' को लेकर निर्देशक राज निदिमोरू ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि शो के मुख्य किरदार श्रीकांत तिवारी के लिए मनोज बाजपेयी उनकी पहली पसंद नहीं थे. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:57 (IST) 17 Jun 2026
Entertainment Live News: बॉलीवुड का वो डायरेक्टर, जिसने अपनी ही सगी भांजी से की थी शादी

'गाइड' और 'जॉनी मेरा नाम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर विजय आनंद (गोल्डी) अपनी सगी भांजी सुषमा कोहली से शादी करने को लेकर भारी विवादों में घिर गए थे. साल 1978 में समाज और परिवार के भारी विरोध के बावजूद उन्होंने यह कदम उठाया था, जो इतिहास का एक बड़ा विवाद बन गया. पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:41 (IST) 17 Jun 2026
Entertainment Live News: टीवी का वो एक्टर, जिसने 283 बार मुंडवाया सिर

टेलीविजन इतिहास के सबसे पसंदीदा और लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने कई कलाकारों को घर-घर में मशहूर कर दिया है. इसी शो में एक ऐसा अभिनेता भी है, जिसने महज 35 साल की उम्र में एक बुजुर्ग दादाजी का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई. उन्होंने अपने असली और घने बालों को दांव पर लगाकर रिकॉर्डतोड़ 283 बार अपना सिर मुंडवाया था. पूरी खबर यहां पढ़ें...

13:36 (IST) 17 Jun 2026
Entertainment Live News: ‘प्रणित मोरे से समय रैना तक…’ जब विवादों से घिरे ये स्टैंड अप कॉमेडियन

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों कथित '370 बिरयानी विवाद' को लेकर सुर्खियों में हैं. यह विवाद उनके एक शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा नाम के व्यक्ति द्वारा दिए गए कथित विवादित बयान के बाद शुरू हुआ. हालांकि, प्रणित मोरे अकेले ऐसे कॉमेडियन नहीं हैं जो किसी विवाद में फंसे हों. इससे पहले भी कई चर्चित कॉमेडियंस अलग-अलग कारणों से विवादों का सामना कर चुके हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर....

11:58 (IST) 17 Jun 2026
Entertainment Live News: 'उसे टॉर्चर किया जा रहा था...' संचिता उगले की मौत के बाद पिता ने किया बड़ा खुलासा

'कुमकुम भाग्य' और अन्य लोकप्रिय टीवी शोज में काम कर चुकी अभिनेत्री संचिता उगले के निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. रविवार शाम वह मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटकी हुई पाई गईं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. इस बीच, संचिता उगले के पिता मच्छिंद्र उगले ने बेटी की मानसिक स्थिति और उनके संघर्षों को लेकर खुलकर बात की है. यहां पढ़ें पूरी खबर....

10:33 (IST) 17 Jun 2026
Entertainment Live News: Spider-Man स्टार Tom Holland ने Zendaya संग शादी पर लगाई मुहर

टॉम हॉलैंड और जेंडया हॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा पावर कपल्स में से एक हैं. पिछले कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. गुपचुप शादी की अफवाहों ने तब जोर पकड़ा, जब सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट ने रेड कार्पेट पर एक निजी शादी की ओर इशारा किया था. हालांकि उस समय न तो टॉम हॉलैंड और न ही जेंडया ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन दिया था. लेकिन अब टॉम के हालिया बयान ने एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा दे दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:00 (IST) 17 Jun 2026
Entertainment Live News: गंभीर बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम

मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों 'पिन्च्ड नर्व' की गंभीर और दर्दनाक समस्या से जूझ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया कि वे पिछले एक हफ्ते से लगातार एमआरआई (MRI) और सीटी (CT) स्कैन करवा रहे हैं और भारी मात्रा में पेन किलर्स ले रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

09:21 (IST) 17 Jun 2026
Entertainment Live News: गोविंदा के सिर पर हैं नकली बाल?

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुपरस्टार के लुक को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सुनीता ने बेबाकी से स्वीकार किया है कि 60 साल के हो चुके गोविंदा अब अपने लुक को मेंटेन करने के लिए सिर पर 'हेयर पैच' का इस्तेमाल करते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

09:19 (IST) 17 Jun 2026
Entertainment Live News:इस सिंगर ने उधार लेकर बनाए गाने, फेल होने पर कनाडा में साफ किए टॉयलेट

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया है. हालांकि, आज वे इंडस्ट्री के बड़े नाम बन चुके हैं. आज हम एक ऐसे ही सिंगर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने सफलता हासिल करने से पहले कई मुश्किलों का सामना किया. इतना ही नहीं, एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कनाडा में टॉयलेट तक साफ करने पड़े थे। यह सिंगर कोई और नहीं बल्कि पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर....

First published on: Jun 17, 2026 09:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola