Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस सिंगर ने उधार लेकर बनाए गाने, फेल होने पर कनाडा में साफ किए टॉयलेट, आज कर रहे हैं करोड़ों दिलों पर राज

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया है. हालांकि, आज वे इंडस्ट्री के बड़े नाम बन चुके हैं. आज हम एक ऐसे ही सिंगर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने सफलता हासिल करने से पहले कई मुश्किलों का सामना किया. इतना ही नहीं, एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कनाडा में टॉयलेट तक साफ करने पड़े थे. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

इन गानों से गिप्पी को मिली पहचान

हम जिस सिंगर की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल हैं. गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. वह न सिर्फ सिंगर हैं, बल्कि एक्टर, प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर भी हैं. उन्हें 'चक्क लई', 'फुलकारी' और 'देसी रॉकस्टार' जैसे म्यूजिक एल्बमों के लिए जाना जाता है. 'अंग्रेजी बीट' और 'फुलकारी' जैसे गानों ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई और वह पंजाबी संगीत जगत के सबसे सफल गायकों में शामिल हो गए.

---Advertisement---

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं गिप्पी

म्यूजिक इंडस्ट्री में सफलता मिलने के बाद गिप्पी ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने फिल्म 'मेल करादे रब्बा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह 'कैरी ऑन जट्टा', 'जिन्हे मेरा दिल लुटिया', 'मंजे बिस्तरे' और 'अरदास' जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आए. उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसके बैनर तले वह कई फिल्में बना चुके हैं.

अपने स्ट्रगल के दिनों को गिप्पी ने किया याद

हालांकि, आज गिप्पी ग्रेवाल सफलता की बुलंदियों पर हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने काफी काफी स्ट्रगल किया है.  हाल ही में भारती टीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया. गिप्पी ने बताया कि अपना पहला एल्बम बनाने के लिए उन्होंने पैसे उधार लिए थे, लेकिन वह एल्बम बुरी तरह फ्लॉप हो गया. इसके बाद उनका दूसरा एल्बम भी सफल नहीं हुआ, जिसके चलते वह कनाडा चले गए.

---Advertisement---

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी कर चुके हैं गिप्पी

अपने सुपरहिट गाने 'फुलकारी' को याद करते हुए गिप्पी ने कहा, "कहते हैं कि शादी के बाद किस्मत चमक जाती है. मेरे तीसरे एल्बम का एक गाना चुना गया और वह हिट हो गया. वो मेरा पहला हिट गाना था. हर शादी में वह गाना बजता था. उसी गाने ने मेरी जिंदगी बदल दी." उन्होंने आगे बताया, "उस समय मैं सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था. भले ही मेरा गाना हिट हो गया था, लेकिन परिवार का खर्च चलाने के लिए मुझे नौकरी करनी पड़ती थी. मुझे पता था कि जब तक मैं एक सिंगर और परफॉर्मर के तौर पर अच्छी कमाई नहीं करने लगूंगा, तब तक बिल भरने के लिए काम करना जरूरी है."  

गिप्पी ने की टॉयलेट तक साफ

गिप्पी ने बताया कि कनाडा में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अखबार भी बांटे. इसके अलावा वह एक मॉल में भी काम करते थे, जहां उनकी पत्नी ट्रे साफ करती थीं और वह झाड़ू लगाते थे. गिप्पी ने कहा, "मुझे हर तरह का काम करना पड़ता था. यहां तक कि मुझे टॉयलेट भी साफ करने पड़ते थे."  उन्होंने आगे बताया, "दूसरे कामों में मुझे 8 डॉलर मिलते थे, लेकिन मॉल में सफाई के काम के लिए करीब 13 डॉलर मिलते थे. मैं और मेरी पत्नी इस काम को साथ समय बिताने का मौका मानते थे. हम काम करते हुए लगातार बातें करते रहते थे और करीब दो घंटे में अपना काम पूरा कर लेते थे."

---Advertisement---

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगे गिप्पी

वर्क फ्रंट की बात करें तो गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।.हम्बल मोशन पिक्चर्स FZCO के बैनर तले बनी और गिप्पी ग्रेवाल व रवनीत कौर ग्रेवाल द्वारा निर्मित यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Jun 17, 2026 08:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola