---विज्ञापन---
Spider-Man स्टार Tom Holland ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, Zendaya संग शादी पर लगाई मुहर
टॉम हॉलैंड और जेंडया हॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा पावर कपल्स में से एक हैं. पिछले कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. गुपचुप शादी की अफवाहों ने तब जोर पकड़ा, जब सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट ने रेड कार्पेट पर एक निजी शादी की ओर इशारा किया था. हालांकि उस समय न तो टॉम हॉलैंड और न ही जेंडया ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन दिया था. लेकिन अब टॉम के हालिया बयान ने एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा दे दी है.
जेंडिया संग शादी पर बोले टॉम
हाल ही में Esquire को दिए एक इंटरव्यू में टॉम हॉलैंड ने उन वायरल AI-जनरेटेड तस्वीरों का जिक्र किया, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने जेंडया के साथ इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है. टॉम ने बताया कि उनकी दादी ने जब ये तस्वीरें देखीं तो उन्हें लगा कि उन्हें शादी में आमंत्रित नहीं किया गया था.
टॉम ने कंफर्म की जेंडया संग शादी
जब टॉम से पूछा गया कि क्या उनके परिवार या दोस्तों में से कोई इन तस्वीरों से हैरान हुआ था, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "नहीं, क्योंकि वे सभी वहां मौजूद थे." टॉम के इस बयान से जाहिर हो गया है कि उन्होंने जेंडया के साथ शादी कर ली है.
आगे की जानकारी देने से टॉम ने किया इनकार
हालांकि, इसके बाद भी टॉम ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, "इस बारे में आपको बस इतना ही पता चलेगा."जेंडया और टॉम हॉलैंड की शादी की चर्चाएं तब और तेज हो गई थीं, जब उनकी लंबे समय से स्टाइलिस्ट रहीं लॉ रोच ने मार्च में Access Hollywood से बातचीत के दौरान कहा था, "शादी हो चुकी है. आपने इसे मिस कर दिया."
जेंडया संग अपने रिश्ते पर बोले टॉम
अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए टॉम ने कहा, "हमारे काम में कई बार बेहद तनावपूर्ण परिस्थितियां होती हैं. ऐसे में एक मजबूत रिश्ते का सहारा होना बहुत जरूरी है. हम एक-दूसरे का उस तरह साथ दे सकते हैं, जैसा शायद कोई और नहीं दे सकता. क्योंकि केवल हम ही समझते हैं कि ऐसी जिंदगी जीना कैसा होता है." उन्होंने आगे कहा, "मुझे अपना जीवनसाथी मिल गया है. वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं. उनके साथ मैं जितना खुश रहता हूं, उतना पहले कभी नहीं रहा. मैं खुद को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित महसूस करता हूं."
जल्द इस फिल्म में दिखेंगे टॉम
वर्क फ्रंट की बात करें तो टॉम हॉलैंड जल्द ही निर्देशक Christopher Nolan की फिल्म The Odyssey में नजर आएंगे. इस फिल्म में वह ओडिसियस के बेटे की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.