Entertainment News Live In Hindi: अमेजन प्राइम वीडियो रियलिटी शो’ द ट्रेटर्स 2’ एक माइंड गेम है, जो कि सस्पेंस से भरा हुआ है. शो में तमाम जाने माने टीवी, बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए हैं. साथ ही कई इंफ्लुएंसर भी नजर आए हैं. वहीं, शो के हालिया एपिसोड में एक या दो नहीं बल्कि एक साथ 5 कंटेस्टेंट की छुट्टी हो गई है. लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
दरअसल, द ट्रेटर्स 2 के हालिया एपिसोड में ब्रेकफास्ट टेबल पर जब श्वेता तिवारी नहीं पहुंची, तो सभी समझ गए कि ट्रेटर्स ने उनका मर्डर कर दिया है. श्वेता तिवारी के अलावा ‘सर्कल ऑफ शॉक’ के दौरान सवाल जवाब में शहनील और क्रिस्टल से कई चीजें पूछी गईं. इस दौरान लेटर्स को लेकर पूछा गया, जिसपर क्रिस्टल ने सही और साफ जवाब दिया, लेकिन शहनील ने कहा कि वो सिर्फ तीन लाइन पढ़ती हैं. जिसपर शहनील फंस गईं और सभी ने इसके बाद उनका नाम लिया और शो से बाहर कर दिया.
वहीं, शो से बाहर होते ही क्रिस्टल ने रिदा थराना को ट्रेटर बनने का ऑफर दिया और उन्होंने इसे स्वीकार किया. इसके बाद दोनों ने मिलकर तान्या पुरी का मर्डर कर दिया और शो से बाहर कर दिया. इस तरह से शो से एक हफ्ते में रैपर इक्का, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, शहनील और तान्या पुरी बाहर हो गई हैं.
टॉक्सिक कलेक्शन डे 1
यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हो गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 101.10 करोड़ का शानदार कारोबार किया है. फिल्म ने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, कन्नड़ भाषा में 23.30 करोड़, मलयालम में 1.30 करोड़ रुपये, तमिल में 5.50 करोड़ और तेलुगु में 16 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की इस दिन ऑक्यूपेंसी 56.1 प्रतिशत रही और शोज 24,579 चले.
टॉक्सिक वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
बता दें कि भारत में इसका कलेक्शन 101.10 करोड़ हो गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ पहुंच गया है. दूसरी ओर दुनिया भर में भी ये मूवी छाई हुई है और इसने वर्ल्डवाइड 140.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है.
आवारापन 2 कलेक्शन
वहीं, आवारापन 2 को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी कि बुधवार को सिर्फ 90 लाख का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 27 प्रतिशत रही और शोज सिर्फ 1,124 चले. फिल्म की कमाई में मंगलवार के मुकाबले सीधे तौर पर 2.85 की गिरावट आई है. फिल्म की कमाई पर टॉक्सिक का गहरा असर पड़ा है. आवारापन 2 ने भारत में 143.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. दुनिया भर में इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 202.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…