Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के शामली में 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने उन पर करीब 18 राउंड फायरिंग की, जिसमें पांच गोलियां उनके शरीर में लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Ankit Baliyan
Ankit Baliyan

उत्तर प्रदेश के शामली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बुधवार को 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, सिंगर पर करीब 18 राउंड फायरिंग की गई थी, जिनमें से पांच गोलियां उनके सिर, पेट समेत शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगीं. गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है. दूसरी ओर, उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

हमला वरों ने सिंगर पर बरसाईं गोलियां

सिंगर पर जानलेवा हमला करीब शाम 7 बजे हुआ. घटना के चश्मदीदों ने बताया कि चार हमलावर पहले से ही जिम के बाहर इंतजार कर रहे थे. जैसे ही अंकित जिम से बाहर निकले, हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इस घटना ने आसपास मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. घटना के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. अंकित की हत्या के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और घटना की जानकारी उनके परिजनों तक पहुंची. इसके बाद परिवार और गांव वालों में आक्रोश फैल गया. लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

पुलिस जांच में जुटी

वहीं, इस घटना के बाद अंकित की मां का बुरा हाल है, भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर की मां अपने बेटे को गोद में लेकर सड़क पर घंटों बैठी रहीं और रोती रहीं. पुलिस लगातार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

कैसे हुई अंकित की हत्या?

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सिंगर अपनी स्कॉर्पियो कार से जिम से बाहर निकले थे. जैसे ही वह कार में बैठने लगे, बाहर इंतजार कर रहे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि सिंगर ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे. फायरिंग में पांच गोलियां उनके शरीर में लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए.

---विज्ञापन---

कौन थे अंकित बालियान?

अंकित बालियान की बात करें तो वह हरियाणवी गानों के कारण काफी लोकप्रिय थे। शामली में जन्मे सिंगर पिछले काफी समय से सोनीपत में रह रहे थे। हालांकि, कुछ समय से वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वहीं, सिंगर जल्द ही जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे.

अंकित ने मौत से पहले शेयर किया था एक वीडियो

इतना ही नहीं, सिंगर ने अपनी हत्या से पहले करीब 6 बजे इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह अपनी कार में बैठे नजर आ रहे थे और ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’ गाना गा रहे थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘आत्महत्या कर लूं…’ किससे परेशान हैं मशहूर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी?

First published on: Aug 27, 2026 08:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola