Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

ज़बरदस्त भड़कीं Katrina Kaif ! खुद जवाब देकर तोड़ी चुप्पी ! क्या बोल गईं Vicky Kaushal की पत्नी ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में गणपति सेलिब्रेशन के दौरान लंबे समय बाद उनकी पब्लिक अपीयरेंस हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना होने लगी।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 18, 2026 17:11
Share :
Katrina Kaif

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में गणपति सेलिब्रेशन के दौरान लंबे समय बाद उनकी पब्लिक अपीयरेंस हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना होने लगी। कुछ यूजर्स ने उनके पोस्टपार्टम वेट और लुक्स को लेकर कमेंट किए। अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में मां बनने के बाद आए बदलावों और खूबसूरती को लेकर अपनी सोच पर खुलकर बात की है। कैटरीना ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उनकी स्किन पहले से ज्यादा सेंसिटिव हो गई थी। उनके लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि उन्हें समझना पड़ा कि कौन से प्रोडक्ट्स उनकी स्किन के लिए सही हैं। उन्होंने ऐसे प्रोडक्ट्स की तलाश की, जो स्किन को सुकून दें और रिकवरी में मदद करें। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग शुरू की थी, तब खूबसूरती के मायने अलग थे। अब उनके लिए अच्छा दिखना सिर्फ बाहरी लुक्स तक सीमित नहीं है। वह खुद का बेहतर वर्जन बनने के लिए अंदर से अच्छा महसूस करने को ज्यादा जरूरी मानती हैं।कैटरीना ने बताया कि हेल्दी डाइट, एक्टिव रहना, मेडिटेशन और सुबह कुछ समय फोन से दूर रहना उनके रूटीन का हिस्सा है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना और काम के बीच ब्रेक लेना भी उनके लिए जरूरी है।

First published on: Sep 18, 2026 05:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola