सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हुआ करते थे. हालांकि एक्टर का करीब 6 साल पहले निधन हो गया. वह अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे और उनके निधन ने इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया था. वहीं, अक्सर ही एक्टर को लेकर उनकी बहनें बात करती रहती हैं. जैसा कि 28 अगस्त को दुनिया भर में रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा. इस मौके पर एक्टर की बहन श्वेता ने सुशांत सिंह को याद किया है और एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.
श्वेता ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद
दरअसल, श्वेता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में बचपन की राखी की झलक दिखाई है. इस पोस्ट की पहली फोटो में सुशांत पैरों के साथ खेल रहे हैं और श्वेता उन्हें निहार रही हैं. दूसरी तस्वीर में श्वेता सुशांत को मिठाई खिलाते हुए नजर आ रही हैं. वहीं, आखिरी तस्वीर में सुशांत कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनकी मां और एक्टर की सभी बहनों ने उन्हें चारें ओर से घेरा हुआ है.
भावुक हुईं सुशांत की बड़ी बहन
श्वेता ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझे आज भी वह दिन याद है… तुम्हारे साथ अपने सारे खिलौने शेयर करके मुझे कितनी खुशी होती थी. मेरी इकलौती गुड़िया, वह छोटा सा किचन सेट जो मुझे तोहफे में मिला था… तुम्हें उनसे खेलते और मज़ा करते देखकर मुझे और भी ज़्यादा खुशी मिलती थी. लेकिन हां जब बात मिठाइयों की आती थी, जो हम दोनों को बहुत पसंद थीं, तो मामला कुछ और ही होता था. मैं यह पक्का करना चाहती थी कि हम बिल्कुल बराबर-बराबर शेयर करें. किसी को ज्यादा न मिले, किसी को कम न मिले… सब कुछ एकदम बराबर होना चाहिए था.
अगले जन्म में सुशांत को बड़ी बहन बनने की रिक्वेस्ट की
उन्होंने आगे लिखा, “इस तस्वीर में मेरा चेहरा देखो, जब मैं रक्षाबंधन पर भाई को कलाकंद खिला रही हूं. मुझे याद है कि मैं उसे बिल्कुल आधा हिस्सा देने को लेकर कितनी सतर्क रहती थी. बस वो एक्सप्रेशन देखो! मैं कितनी ध्यान से देख रही हूं कि कहीं वह बड़ा निवाला न ले ले. ये वो यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी… बहुत अनमोल यादें. वैसे भाई… अगले जन्म में, अगर मेरा जन्म हुआ, तो तुम्हें मेरी बड़ी, प्यारी बहन का रोल निभाना होगा और मैं वो शरारती, प्यारी बच्ची बनूंगी जो तुम थे. और अगर मैं अपनी ज़िंदगी के सबसे करीबी पलों में से किसी एक पल को हमेशा के लिए रोक सकती, तो यह पल सबसे खास होता… हम सब यहाँ हैं. साथ में. बिल्कुल वैसे ही जैसे हम थे… हमेशा के लिए एक परफेक्ट तस्वीर में कैद. Happy Rakshabandhan भाई! भगवान की छत्रछाया में तुम हमेशा सुरक्षित रहो.
6 साल पहले दुनिया को अलविदा कह गए सुशांत
श्वेता के इस पोस्ट पर तमाम फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने राखी की भी बधाई दी. बता दें कि सुशांत सिंह का 14 जून 2020 को निधन हो गया था. एक्टर का निधन सिर्फ परिवार के लिए ही झटका नहीं था, बल्कि उनके फैंस के लिए भी बड़ा नुकसान था.
यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने खोला ये बड़ा राज, बोलीं- ‘बहुत देर तक…’