Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कॉकरोच को चप्पल से ही मारोगे…’! विवादित बयानों पर भड़कीं कंगना रनौत, बीजेपी को लेकर भी कही बड़ी बात

Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने कड़े बयानों पर सफाई देते हुए कहा कि वे पार्टी की कठपुतली नहीं हैं. साथ ही उन्होंने बाबा रामदेव की आलोचना पर भी करारा पलटवार किया.

kangana ranaut bjp puppet statement
कंगना रनौत ने अपने विवादित बयानों और बीजेपी को लेकर बड़ी बात कही है.

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बेबाक और कड़े बयानों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने साफ किया कि वे बीजेपी की कोई ‘कठपुतली’ नहीं हैं और उनकी अपनी एक स्वतंत्र विचारधारा है. कंगना ने अपने विवादित बयानों को सही ठहराने साथ-साथ योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) पर भी तीखा हमला बोला. राजनीति में भविष्य और करियर को लेकर उन्होंने जो कहा, उससे कई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

‘कॉकरोच को चप्पल से ही मारोगे’

एक इंटरव्यू के दौरान जब कंगना रनौत से उनके तीखे और आक्रामक बयानों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब दिया. कंगना ने कहा कि जब माहौल में बहुत ज्यादा शोर होता है, तो अपनी बात रखने के लिए चिल्लाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि कॉकरोच को चप्पल से ही मारा जाता है, उसे हाथ में लेकर प्यार नहीं किया जाता.

---विज्ञापन---

‘मैं बीजेपी की पपेट नहीं’

पार्टी की ऑफिशियल लाइन पर बात करते हुए कंगना ने कहा कि वे कोई पपेट (कठपुतली) नहीं हैं. 20 साल से फिल्म इंडस्ट्री में रहने के कारण उनका अपना एक अस्तित्व और अपनी विचारधारा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी आज उनके साथ है, कल हो न हो, लेकिन कभी-कभी बयानों में थोड़ा ऊंच-नीच हो जाता है, जो शायद पार्टी को खटकता होगा.

टिकट न मिलने का कोई डर नहीं

राजनीतिक भविष्य और अगले लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने के सवाल पर कंगना ने कहा कि उन्हें किसी बात का डर नहीं है. वे एक एक्ट्रेस, डायरेक्टर और राइटर हैं और अपने काम से बेहद प्यार करती हैं. कई बड़े डायरेक्टर्स आज भी उनके साथ काम करने का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए अगर उन्हें राजनीति में मौका नहीं मिला तो करने के लिए बहुत सारे काम हैं.

---विज्ञापन---

बाबा रामदेव पर तीखा पलटवार

बाबा रामदेव द्वारा कंगना की जवानी और निजी जिंदगी पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कंगना ने पूछा कि क्या बाबा रामदेव उनकी जवानी में उनके कमरे में चमगादड़ बनकर लटक रहे थे? कंगना ने कहा कि बाबा रामदेव ने ऐसा क्या देख लिया जो वे ऐसी बातें कर रहे हैं, उन्हें यह बात साफ-साफ बतानी चाहिए.

‘मेरा कैरेक्टर आपसे बहुत बेहतर’

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा था कि उन्हें अफवाहों के आधार पर कैरेक्टर का पाठ न पढ़ाया जाए. कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें कम से कम कभी झूठे मेडिकल दावों के लिए सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं सुननी पड़ी है. उनका कैरेक्टर साफ-सुथरा है और उन्होंने जिंदगी में कभी कोई फ्रॉड (धोखाधड़ी) नहीं किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 04:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola