Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अब मुझे विदा करो…’ रक्षाबंधन से ठीक पहले अमाल मलिक का बड़ा ऐलान, म्यूजिक इंडस्ट्री से लिया ब्रेक

Amaal Mallik: मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने रक्षाबंधन से ठीक पहले फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की घोषणा की है. उन्होंने अपनी सेहत और मेंटल हेल्थ को सुधारने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है.

amaal mallik takes break from film music
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने फिल्म म्यूजिक से ब्रेक लेने का ऐलान किया है.

Amaal Mallik: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के त्यौहार से ठीक पहले म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने अपने फैंस को बड़ा झटका देते हुए फिल्म म्यूजिक से ब्रेक लेने का ऐलान किया है. हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) के लिए गाना गाने के बाद, अमाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट पोस्ट किया है. उन्होंने अपनी सेहत और मानसिक शांति का हवाला देते हुए फैंस से कुछ समय के लिए दूरी बनाने की बात कही है.

रक्षाबंधन से ठीक पहले लिया फैसला

अमाल मलिक ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस को हैरान कर दिया. रक्षाबंधन के त्यौहार से ठीक पहले अमाल ने ऐलान किया कि वे फिलहाल बॉलीवुड और फिल्मों के लिए संगीत तैयार करने से एक लंबा ब्रेक ले रहे हैं. उनके इस अचानक फैसले से उनके फैंस ‘अमालियंस’ काफी दुखी और चिंतित नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

सेहत और मानसिक शांति के लिए ब्रेक

अपने लंबे-चौड़े नोट में अमाल ने लिखा कि वे बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन इस वक्त उन्हें अपने मन, शरीर और संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक ब्रेक की सख्त जरूरत है. अमाल ने कहा कि अब वे सिर्फ वही करेंगे जो उनके दिल और उनकी सेहत के लिए सही होगा. वे खुद को पूरी तरह से रिकवर करके और स्वस्थ होकर एक बार फिर अपने श्रोताओं के बीच वापसी करना चाहते हैं.

अगले साल तक फिल्मों में नहीं देंगे म्यूजिक

‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा रह चुके अमाल मलिक ने साफ किया कि वे अगले साल तक फिल्मों के लिए कोई नया गाना या कंपोजिशन तैयार नहीं करेंगे. हालांकि, उन्होंने यह राहत भरी बात भी कही कि अगर उनकी पुरानी अनरिलीज्ड कम बजट की फिल्में रिलीज होती हैं, तो दर्शकों को उनके पुराने तैयार किए हुए गाने सुनने को जरूर मिलेंगे, भले ही उन प्रोजेक्ट्स के भविष्य को लेकर अभी कुछ साफ न हो.

---विज्ञापन---

फैंस से की परेशान न करने की अपील

अमाल ने अपने फैंस से एक भावुक अपील करते हुए लिखा कि कृपया उन्हें इस वक्त और परेशान न किया जाए. उन्होंने लिखा, ‘संगीत से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है, अब संगीत की तरफ वापस चलने लगा हूं… अब मुझे विदा करो, मैं जल्द ही वापस आऊंगा.’ उन्होंने वादा किया कि जैसे ही कोई नया अपडेट होगा, वे अपने फैंस के साथ जरूर शेयर करेंगे.

फैंस कर रहे हैं जल्द वापसी की दुआ

हाल ही में इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ में अमाल की आवाज को काफी पसंद किया गया था. अचानक ब्रेक की खबर आने के बाद से ही उनके कमेंट सेक्शन में फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. तमाम चाहने वाले और संगीत जगत के साथी अमाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनके दोबारा से एक नए अंदाज में वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 10:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola