Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बेस्ट मदर…’ फिर से माही विज के सपोर्ट में उतरे पूर्व पति जय भानुशाली, तारा की मम्मी के लिए कही ये बात

Jay Bhanushali Again Support Ex Wife Maahi Vij: टीवी के फेमस एक्टर जय भानुशाली ने एक बार फिर अपनी एक्स वाइफ और 'बिग बॉस 20' की मजबूत कंटेस्टेंट माही विज का खुलकर सपोर्ट किया है.

Jay Bhanushali Again Support Ex Wife Mahhi Vij: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों घरवालों के बीच अलग-अलग मुद्दों को लेकर घमासान जारी है. इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में भी सलमान खान ने ट्रोलर्स को निशाना बनाते हुए काफी कुछ कहा था. वहीं, इन सबके बीच सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल, हाल ही में टीवी के फेमस एक्टर और माही विज के पूर्व पति जय भानुशाली ने एक बार फिर अपनी एक्स वाइफ का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने माही विज को दुनिया की बेस्ट मम्मी बताया है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

माही और मैरी की लड़ाई

दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ से एक दिन पहले ‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड में माही विज और मैरी कॉम के बीच जबरदस्त लड़ाई हो जाती है. माही विज और मैरी कॉम के बीच हुई ये तीखी बहस देखते ही देखते पर्सनल लड़ाई में बदल गई. इस दौरान दोनों फीमेल कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे की निजी जिंदगी और उनके मां होने पर सवाल उठाए. उनकी इस लड़ाई का एक वीडियो माही विज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ. इस पोस्ट के कैप्शन में माही की टीम ने लिखा, ‘कुछ सफर इतने निजी होते हैं कि उन पर बाहर से कोई राय नहीं बना सकता.’

---विज्ञापन---

माही विज को मिला पूर्व पति का सपोर्ट

अब माही विज और मैरी कॉम की इस लड़ाई पर जय भानुशाली का रिएक्शन सामने आया है. इस विवाद पर रिएक्ट करते हुए एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ माही को अपना फुल सपोर्ट दिया है. दरअसल, माही विज के इस लड़ाई वाले वीडियो क्लिप पर कमेंट करते हुए जय भानुशाली ने माही को दुनिया की सबसे अच्छी मां बताया. जय ने माही का साथ देते हुए अपने कमेंट में लिखा, ‘द बेस्ट मदर.’

‘तारा की मम्मी किल इट…’

बता दें कि इससे पहले जय भानुशाली ने माही विज की ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री को लेकर भी अपना सपोर्ट दिया था. उन्होंने उस समय अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी और माही को डॉन बताया था. जय ने अपनी इस पोस्ट में लिखा था, ‘तारा की मम्मी किल इट…’

First published on: Sep 21, 2026 12:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola