Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

गौरव खन्ना की फेम से फायदा उठाने के आरोप पर आकांक्षा का पलटवार, ओरी को सुनाई खरी-खरी

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल कर फेम हासिल करने के आरोपों पर ओरी को जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने कहा कि किसी दूसरे की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाना इतना आसान नहीं है और उन्हें मिल रही अटेंशन दर्शकों की वजह से है.

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna-Orry
ओरी के आरोपों पर आकांक्षा ने किया पलटवार

आकांक्षा चमोला लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आई थीं और शो के पहले ही एपिसोड में उन्होंने एक हैरान करने वाला खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि वह और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें बनने लगीं. इतना ही नहीं, कई लोगों ने सिर्फ आकांक्षा को तलाक की मुख्य वजह माना. कुछ लोगों ने आकांक्षा पर आरोप लगाया कि वह यह सब फेम हासिल करने के लिए कर रही है.वहीं, ओरी ने भी गौरव खन्ना को सपोर्ट किया और आकांक्षा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने पति के नाम पर पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं. अब एक्ट्रेस ने इस पूरे विवाद पर रिएक्ट किया है.

फेम पाने के आरोपों पर बोलीं आकांक्षा

दरअसल, आकांक्षा चमोला ने ओरी के बयान पर रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने ‘टेली मसाला’ के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा, “कोई दूसरे की पॉपुलैरिटी का फायदा कैसे उठा सकता है? ऐसा कोई नहीं कर सकता. इसलिए उस व्यक्ति को पहले इस सोच से बाहर निकलना होगा. अगर कोई आपको अटेंशन दे रहा है तो इसका मतलब है कि उसमें आपकी भी कुछ अहमियत है. ऐसे कई सेलिब्रिटीज और उनकी पत्नियां हैं, जो तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.”

---विज्ञापन---

अटेंशन के आरोप पर किया आकांक्षा ने रिएक्ट

आकांक्षा ने आगे कहा, “बिग बॉस में भी इतने सारे परिवार के सदस्य आए हैं, उनके बच्चे भी आए हैं, परिवार के कितने सदस्य फेमस हुए हैं? मैं यह नहीं कह रही हूं कि मैं कोई असाधारण शख्स हूं. इसलिए मुझे इतनी अटेंशन मिल रही है, लेकिन मैं जानती हूं कि मुझे जो अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल रही है, वो दर्शकों की वजह से है. मैं इसकी डिमांड नहीं कर रही हूं। मैं इसके लिए बहुत खुश और आभारी हूं. अब अगर मैं सड़क पर जाकर चिल्लाऊं कि मुझे अटेंशन चाहिए, तो क्या मुझे वो मिलेगी? वह भी मुंबई में? मैं पूरे देश की बात कर रही हूं. मुझे इसके पीछे की वजह समझनी है कि कोई शख्स दूसरे की पॉपुलैरिटी का फायदा कैसे उठा सकता है.”

ओरी की बातों से नहीं पड़ता आकांक्षा को फर्क

इस बीच, आकांक्षा ने यह भी कहा कि उन्हें ओरी के कमेंट से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने इस दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि हर किसी की अपनी एक राय होती है.

---विज्ञापन---

गौरव आकांक्षा तलाक विवाद

आपको बता दें कि गौरव खन्ना भी ‘लॉक अप 2’ में नजर आए थे और उन्होंने खुलासा किया था कि दोनों अभी सिर्फ तलाक को लेकर बातचीत कर रहे हैं. एक्टर ने यह भी कहा था कि दोनों ने तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है. हालांकि, आकांक्षा ने बताया था कि वे पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि गौरव खन्ना शादी के 10 साल बाद बच्चा चाहते थे, जबकि आकांक्षा का कहना है कि वह मां नहीं बनना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें- क्या Bigg Boss 19 के वक्त अलग हो गए थे Gaurav Khanna और Akanksha Chamola? Lock Upp 2 के बाद खुला राज

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 10:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola