Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic Box Office Collection Day 8: वीकडेज पर गिरी यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई, 8 दिनों में किया इतना कलेक्शन

Toxic Box Office Collection Day 8: यश की टॉक्सिक की कमाई वीकडेज में लगातार घट रही है. फिल्म ने बुधवार के दिन भी गिरावट दर्ज की है. हालांकि फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ से ज्यादा और भारत में 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

Toxic Box Office Collection Day 8
टॉक्सिक ने 8वें दिन कमाए इतने करोड़

Toxic Box Office Collection Day 8: यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं. शुरुआती दिनों में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा था. हालांकि वीकेंड खत्म होते ही इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. फिल्म की कमाई वीकडेज में लगातार घट रही है. यहां तक कि रिलीज के 8वें दिन भी इसने कम कलेक्शन किया है. लेकिन दुनिया भर में इसकी कमाई 300 करोड़ और भारत में 200 करोड़ के पार हो चुकी है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के 8 दिनों के कलेक्शन पर.

टॉक्सिक डे 8 कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी कि बुधवार को सिर्फ 5.10 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 2.75 करोड़ की गिरावट देखने को मिली है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14.2 प्रतिशत रही है और इसके कुल शोज 12,432 चले हैं. टॉक्सिक ने हिंदी में 3.15 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.35 करोड़, मलयालम में सिर्फ 3 लाख, तमिल में 17 लाख और तेलुगु में 40 लाख का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

टॉक्सिक इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में भारत में 234.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसकी दुनिया भर में 322 करोड़ की कमाई हो गई है.

टॉक्सिक ने 7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कारोबार किया था. इसने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़, चौथे दिन 25.15 करोड़, पांचवें दिन 23 करोड़, छठे दिन 7.65 करोड़ रुपये और सातवें दिन 7.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

टॉक्सिक स्टारकास्ट

फिल्म को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म की कहानी गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी एक गैंगस्टर ड्रामा है. इस मूवी में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम रोल में नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 8: तेजी से नीचे आई ‘टॉक्सिक’ की कमाई, जानें बुधवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया

---विज्ञापन---
First published on: Sep 03, 2026 07:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola