Sunday, 6 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘पेरेंट्स पर बोझ..’ ट्रोलर्स पर भड़कीं कंगना रनौत, दिया मुंहतोड़ जवाब

Entertainment News Live: कंगना रनौत ने हाल ही में एक ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया है और उसे पेरेंट्स पर बोझ बताया है. नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. दूसरी ओर मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के दूसरे दिन शानदार कलेक्शन किया है, लेकिन यश की टॉक्सिक की कमाई लगातार घट रही है. वहीं, आज जाने माने एक्टर डायरेक्शन राकेश रोशन का बर्थडे है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

kangana ranaut
कंगना रनौत ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

Entertainment News Live In Hindi: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में छाई रहती हैं. हालांकि कई बार वह अपने बयानों के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. हाल ही में जन्माष्टमी का त्योहार उन्होंने अपने घर पर सेलिब्रेट किया और इस बीच उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के लिए प्रसाद बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें ट्रोलर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया, क्योंकि उस वीडियो में गैस चूल्हा बंद था और वह प्रसाद के बारे में बता रही थी. हालांकि अब एक्ट्रेस ने इसको लेकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है.

दरअसल, कंगना ने एक्स पर ट्रोलर के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने उस ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, “यह कोई आम हलवा नहीं, बल्कि ‘भोग’ है. इसमें कई चीज़ें अलग-अलग तैयार की जाती हैं और फिर उन्हें एक साथ मिलाया जाता है. इसके बाद इसे सेट होने के लिए रखा जाता है और फिर टुकड़ों में काटा जाता है. जो लोग अपने माता-पिता और धरती पर बोझ हैं, उनसे खाना पकाने की कला की उम्मीद नहीं की जा सकती. तुम बस खाने पर ध्यान दो, पकाने की चिंता मत करो.”

---विज्ञापन---

बता दें कि कंगना के भोग बनाने वाले वीडियो पर ट्रोलर ने कहा था, “गैस तो जला लो टंगना ड्रामेबाज और कढ़ाई देखो कितना काला है.”

टॉक्सिक कलेक्शन

टॉक्सिक ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 11वें दिन यानी कि शनिवार को सिर्फ 2.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी ने 10वें दिन के मुकाबले सिर्फ 29 लाख की मामूली सी बढ़त बनाई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 28.1 प्रतिशत रही है और कुल शोज 1829 चले हैं. इस तरह से टॉक्सिक ने भारत में 11 दिनों में 243.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 333.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन

मिर्जापुर द मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन इसने 5 करोड़ का उछाल दर्ज किया है और इसने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 31 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 52.7 प्रतिशत रही है. वहीं, कुल शोज 11,256 चले है. मिर्जापुर द मूवी ने दो दिनों में भारत में कुल 56.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 78.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
10:26 (IST) 6 Sep 2026
Entertainment Live News: जब फैन के लिए फरिश्ता बने भुवन बाम, ऐसे बचाई जान

Exclusive: भुवन बाम ने हाल ही में E24 के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने फैन मोमेंट के बारे में बताया, जिससे वह अस्पताल में मिले थे. उन्होंने बताया कि ब्रेन सर्जरी के बाद वह 10 दिनों तक चुप थी, लेकिन जब उसने उन्हें देखा तो वह बात करने लगी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:20 (IST) 6 Sep 2026
Entertainment Live News: 100 करोड़ से बस इतना दूर है 'हनुमान अंश'

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और यह 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Sep 06, 2026 09:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola