Sunday, 6 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Exclusive: जिंदगी और मौत से जूझ रहे फैन के लिए जब फरिश्ता बने ‘भुवन बाम’, जान बचाने के लिए किया ये काम

Exclusive: भुवन बाम ने हाल ही में E24 के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने फैन मोमेंट के बारे में बताया, जिससे वह अस्पताल में मिले थे. उन्होंने बताया कि ब्रेन सर्जरी के बाद वह 10 दिनों तक चुप थी, लेकिन जब उसने उन्हें देखा तो वह बात करने लगी.

Bhuvan Bam
भुवन बाम ने बचाई फैन की जान

Exclusive: भुवन बाम जाने माने यूट्यूबर और एक्टर हैं. एक वक्त था जब वह अपने यूट्यूब चैनल ‘BB Ki Vines’ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते थे. वह अपने यूट्यूब चैनल पर हमेशा फनी और मजेदार वीडियोज बनाया करते थे, जो उनके फैंस बहुत पसंद करते थे. हाल ही में उन्होंने E24 से खास बातचीत की और BB Ki Vines के समय अपनी फैन फॉलोइंग को लेकर एक किस्सा शेयर किया. इस दौरान उन्होंने अपने एक फैन मोमेंट को भी याद किया और बताया कि किस तरह से उन्होंने अपनी फैन की जान बचाई. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

भुवन ने शेयर किया फैन मोमेंट

दरअसल, E24 के साथ खास बातचीत के दौरान भुवन से उनके फैन मोमेंट के बारे में पूछा गया था. इसपर उन्होंने बताया, “न्यूरो डिपार्टमेंट था और मेरे फादर की ब्रेन सर्जरी हो रही थी. उसी के बगल में एक लड़की थी, जिसकी ब्रेन सर्जरी हो रही थी और उनका जो भाई था वो और मैं कॉरिडोर में थे, वो भी अपनी एक कॉल पर था और मैं भी एक कॉल पर था. इसके बाद वो मेरे पास आया और बोला कि आप मेरे साथ रूम में आ सकते हैं एक सेकेंड. मैंने पूछा कि क्या हुआ, तो उसने बताया कि ये बहुत BB Ki Vines देखती थी और पिछले दस दिनों से वह बात नहीं कर रही है और सिर्फ एक दिशा में देख रही है. न वो कुछ खा रही है और ब्लिंक भी नहीं कर रही है, क्योंकि अभी सर्जरी हुई है. तो दस दिन से वह कोई रिस्पांस नहीं कर रही है. तो आप जाकर एक बार हाय हेलो कर लो या अपना कोई डायलॉग बोल दो.”

---विज्ञापन---

भुवन ने बचाई फैन की जान

भुवन ने आगे बताया, ” मैंने कहा यार मैं खुद दिक्कत में चल रहा हूं. कैसे कर दूं. मुझे पता ही नहीं कि इन सबसे कैसे डील करना है. मैं गया उसके सामने और बैठा. वो खा नहीं रही थी और उसकी फैमिली वाले उसके आगे ट्रे लेकर बैठे थे कि कुछ खा ले कुछ बोल दे. तो मैं गया, मैंने उनसे कुछ बात की, उन्होंने कुछ रिस्पॉन्ड नहीं किया. तो वो जिस डायरेक्शन में देख रही थी मैं उसी तरफ आकर बैठ गया उनके पास कि वो मेरा चेहरा देखें. तो उन्होंने मेरा चेहरा देखा और देखकर बोल, “कि वो वाला वीडियो कितना अच्छा था आपका.” उसके दस दिन बाद ये पहली चीज कही कि वो वाला वीडियो कितना अच्छा था आपका और वो वीडियो ऐसा था जिसमें पेरेंट्स वाला कैरेक्टर भी था.” भुवन ने इस किस्से को जारी रखते हुए कहा,”जैसे ही उन्होंने बात करनी शुरू की, तो मैंने चुटकी बजाई और वो जो भी लाए थे खाने के लिए, तो हम बात करते गए और उनकी मम्मी उनको खिलाती गईं.”

द रिवॉल्यूशनरीज स्टारकास्ट और रिलीज डेट

काम को लेकर बात करें तो भुवन इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘द रिवॉल्यूशनरीज’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इस सीरीज में भुवन बाम रासबिहारी बोस के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा इसमें रोहित सराफ सचिद्रनाथ सान्याल, प्रतिभा रांटा प्रतिभा लाहिड़ी के रोल में और गुरफतेह पीरजादा बाघ जतिन के किरदार में दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- करण जौहर की ज़ुबान फिसली, धर्मा की अगली फिल्म पर दे दिया बड़ा अपडेट, फेमस यूट्यूबर होंगे लीड?

First published on: Sep 06, 2026 10:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola