फिल्म ‘कल हो ना हो’ की इमोशनल कहानी और शाहरुख खान के किरदार अमन की मौत ने रिलीज के वक्त दर्शकों को खूब रुलाया था। लेकिन इस फिल्म से जुड़ा एक दर्द ऐसा भी है, जो एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की अपनी जिंदगी से जुड़ा है। प्रीति ने सालों पहले सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए बताया था कि वह जब भी ‘कल हो ना हो’ देखती हैं तो रो पड़ती हैं। इतना ही नहीं, फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वह कई बार भावुक हुई थीं। एक्ट्रेस ने इसकी वजह बताते हुए खुलासा किया था कि उनके पहले प्यार की मौत कार एक्सीडेंट में हुई थी। यही वजह है कि फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है और अमन की मौत वाला क्लाइमैक्स उन्हें उनकी जिंदगी के पुराने दर्द की याद दिलाता है। प्रीति ने यह भी बताया था कि फिल्म के ज्यादातर इमोशनल सीन्स के दौरान कलाकार सच में रोए थे। खासकर अमन की मौत वाले सीन में कैमरे के सामने और पीछे मौजूद लगभग हर शख्स भावुक हो गया था। साल 2003 में रिलीज हुई ‘कल हो ना हो’ में प्रीति जिंटा के साथ शाहरुख खान और सैफ अली खान नजर आए थे। निखिल आडवाणी के निर्देशन और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। 2024 में फिल्म की दोबारा रिलीज के बाद इसकी यादें फिर ताजा हो गई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जल्द ही कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में नजर आएंगी।
---विज्ञापन---
Preity Zinta के प्यार की हुई मौत ! कार-एक्सीडेंट ने छीना बॉयफ्रेंड, फूट-फूटकर रोई बॉलीवुड एक्ट्रेस !
फिल्म ‘कल हो ना हो’ की इमोशनल कहानी और शाहरुख खान के किरदार अमन की मौत ने रिलीज के वक्त दर्शकों को खूब रुलाया था। लेकिन इस फिल्म से जुड़ा एक दर्द ऐसा भी है, जो एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की अपनी जिंदगी से जुड़ा है। प्रीति ने सालों पहले सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए बताया था कि वह जब भी ‘कल हो ना हो’ देखती हैं तो रो पड़ती हैं।
First published on: Sep 04, 2026 05:41 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola