Sunday, 6 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, शनिवार को की तगड़ी कमाई

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: मिर्जापुर सीरीज पर बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म ने दूसरे दिन भी तगड़ी कमाई की है और भारत में इसने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

Mirzapur The Movie
मिर्जापुर द मूवी ने दूसरे दिन कमाए करोड़ों

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: ‘मिर्जापुर’ सीरीज पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्शन, ड्रामा और पॉलिटिक्स से भरपूर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन मूवी ने लंबी छलांग लगाई है. फिल्म ने शनिवार को ताबड़तोड़ कारोबार करते हुए दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर.

मिर्जापुर द मूवी डे 2 कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन इसने 5 करोड़ का उछाल दर्ज किया है और इसने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 31 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 52.7 प्रतिशत रही है. वहीं, कुल शोज 11,256 चले है.

---विज्ञापन---

मिर्जापुर द मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में कलेक्शन किया है. इसने हिंदी में 30.75 करोड़ का कलेक्शन किया है और तेलुगु में 25 लाख का कारोबार किया है. मिर्जापुर द मूवी ने दो दिनों में भारत में कुल 56.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 78.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

मिर्जापुर द मूवी कास्ट एंड क्रू

फिल्म को लेकर बात करें तो मिर्जापुर द मूवी एक एक्शन क्राइम थ्रिलर है. जिसका डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है. फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और इसके प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर है. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर पर आधारित है. फिल्म की स्टारकास्ट पर नजर डालें तो इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, रवि किशन, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र जैसे कलाकार नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Box office Collection Day 1: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने की जबरदस्त शुरुआत, ‘धमाल 4’ समेत इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

First published on: Sep 06, 2026 08:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola