देशभर में जन्माष्टमी की धूम के बीच बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी का मथुरा वाला घर भी चर्चा में है। भगवान श्री कृष्ण की भक्त हेमा मालिनी का मथुरा से बेहद खास रिश्ता है और यही वजह है कि उनके खूबसूरत आशियाने की तस्वीरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। हेमा मालिनी का यह घर मथुरा के छटीकरा रोड स्थित ओमैक्स सिटी में है। उन्होंने इसे 21 अप्रैल 2018 को खरीदा था और पति धर्मेंद्र के साथ यहां गृह-प्रवेश किया था। उनका यह आशियाना ग्लैमर के साथ-साथ कला और आध्यात्मिकता की झलक भी दिखाता है। घर के अंदर ओपन और वेंटिलेटेड स्पेस देखने को मिलता है। एलिगेंट फर्नीचर और मिनिमल इंटीरियर इसे क्लासी लुक देते हैं। लिविंग एरिया में खूबसूरत सोफे के साथ भगवान श्री कृष्ण की पेंटिंग्स और कई डेकोरेटिव आइटम्स नजर आते हैं। हेमा मालिनी खुद क्लासिकल डांसर हैं, इसलिए उनके घर के इंटीरियर में आर्ट की झलक साफ दिखाई देती है। डिजाइनर लाइट्स और वॉर्म लाइटिंग घर को सुकून भरा माहौल देती हैं। बेडरूम में वुडेन वॉल डिटेलिंग और सॉफ्ट लाइट्स इसे कोजी लुक देते हैं। वहीं बाहर से घर का लाइट कलर और मिनिमल डिजाइन इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है।
---विज्ञापन---
‘कृष्ण भक्त’ हैं Hema Malini ! Mathura में बसा है आलीशान घर, देखिये आशियाने की Inside तस्वीरें
देशभर में जन्माष्टमी की धूम के बीच बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी का मथुरा वाला घर भी चर्चा में है। भगवान श्री कृष्ण की भक्त हेमा मालिनी का मथुरा से बेहद खास रिश्ता है और यही वजह है कि उनके खूबसूरत आशियाने की तस्वीरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं।
First published on: Sep 04, 2026 03:39 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola