Entertainment News Live: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. इस वीकेंड एपिसोड में हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर नजर आ रही हैं. शो के प्रोमो में दोनों प्रतियोगियों को आइना दिखा रही हैं, उनकी गलतियां बता रही हैं. ऐसे में वीकेंड पर इस शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है.
Rashmika Mandanna: मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ और ‘माइसा’ की शूटिंग के दौरान रश्मिका बुरी तरह से चोटिल हो गईं. उनके कूल्हे में चोट आई है. जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर्स ने उन्हें बैंड रेस्ट के लिए कहा है.
इंडियन बॉक्स ऑफिस
30 जुलाई को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. इसकी रिलीज की वजह से ‘द ओडिसी’ की कमाई पर भरी असर पड़ा है. ‘धमाल 4’ से लेकर तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ की कमाई में भी कमी देखने को मिली है. दोनों ही फिल्में पहले अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही थीं लेकिन हॉलीवुड फिल्म की इंडिया रिलीज के बाद सबकी हालत खराब हो गई है.
‘स्पाइडर मैन’ की कमाई
दूसरे दिन, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने ₹49.35 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में अब तक फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹131.46 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹109.95 करोड़ हो गया है.
‘धमाल 4′ का कलेक्शन
22वें दिन, ‘धमाल 4’ ने ₹1.00 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹186.48 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹156.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 22वें दिन ₹0.15 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹30.20 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹216.68 करोड़ हो गया है.
‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
15वें दिन, ‘द ओडिसी’ ने 1,240 शो में ₹3.15 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹165.16 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹138.40 करोड़ हो गया है.
Related