फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय सीरियल ‘महाभारत’ में कृपी का यादगार किरदार निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 22 अगस्त की शाम मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही परिवार, दोस्तों और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा सिंह पिछले करीब तीन महीनों से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके बेटे आकाश सिंह भारद्वाज ने सोशल मीडिया के जरिए दी। मां को याद करते हुए आकाश ने एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि वह और उनकी मां बेहद करीब थे। उन्होंने अपनी मां को ‘आयरन लेडी’ बताते हुए कहा कि उन्होंने मुस्कुराते हुए दुनिया को अलविदा कहा। आकाश के मुताबिक, आशा सिंह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं थीं, बल्कि समाजसेवा से भी जुड़ी हुई थीं और एक मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर भी उनकी पहचान थी। आशा सिंह को सबसे ज्यादा लोकप्रियता बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ से मिली थी। सीरियल में उन्होंने कृपी का किरदार निभाया था, जो गुरु कृपाचार्य की बहन, गुरु द्रोणाचार्य की पत्नी और अश्वत्थामा की मां थीं। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उनके निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आशा सिंह भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगा।
---विज्ञापन---
नहीं रहीं Mahabharat की ‘कृपी’, गंभीर बीमारी से हारी ज़िंदगी की जंग, बेटे ने भावुक होकर दी जानकरी !
फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय सीरियल ‘महाभारत’ में कृपी का यादगार किरदार निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 22 अगस्त की शाम मुंबई में अंतिम सांस ली।
First published on: Aug 24, 2026 05:39 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola