Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

धर्म परिवर्तन विवाद पर हिमांशी ने साफ की बात, आसिम पर साधा निशाना

Himanshi Khurana Asim Riaz Controversy: धर्म परिवर्तन और ब्रेकअप विवाद पर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज को मुंहतोड़ जवाब दिया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हिमांशी ने कहा कि अगर बात सबूतों की आई तो वे पूरा सच सामने ला देंगी.

himanshi khurana asim riaz religion conversion controversy
धर्म परिवर्तन विवाद पर हिमांशी खुराना ने पलटवार किया है.

Himanshi Khurana Asim Riaz Controversy: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और आसिम रियाज (Asim Riaz) का ब्रेकअप एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. धर्म परिवर्तन के मुद्दे को लेकर शुरू हुआ यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक पॉडकास्ट में हिमांशी के दिए बयान पर आसिम रियाज भड़क उठे और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के खिलाफ कई दावे कर दिए. आसिम के तंज कसने के बाद अब हिमांशी खुराना ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर आसिम को करारा जवाब दिया है.

आसिम रियाज के दावों पर पलटवार

पिछले 24 घंटों में आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर हिमांशी की फिटनेस, पॉपुलैरिटी और सेहत को लेकर कई बयान दिए थे. आसिम ने दावा किया था कि ब्रेकअप के तीन महीने बाद हिमांशी ने खुद उनके पास लौटने की कोशिश की थी. इन दावों पर पलटवार करते हुए हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक लंबा नोट शेयर कर आसिम के बयानों को पूरी तरह खारिज कर दिया.

---विज्ञापन---

‘धर्म परिवर्तन की बात मैंने नहीं कही’

हिमांशी ने साफ किया कि उन्होंने अपने पॉडकास्ट इंटरव्यू में कभी यह नहीं कहा था कि जबरदस्ती उनका धर्म बदलवाने की कोशिश की गई. एक्ट्रेस ने कहा कि यह नैरेटिव मीडिया और लोगों द्वारा बनाया गया है. उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी, हेल्थ और आध्यात्मिक सफर के बारे में ईमानदारी से बात की है, लेकिन कभी किसी का अपमान करने के लिए अपनी परेशानियों का इस्तेमाल नहीं किया.

सीसीटीवी फुटेज देने को तैयार

हिमांशी खुराना ने अपने पोस्ट में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर बात सबूत दिखाने तक पहुंच चुकी है, तो फिर पूरा सच सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे धर्म परिवर्तन और अपने साथ हुई हिंसा से जुड़ी रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज शेयर करने के लिए तैयार हैं. हिमांशी ने खास तौर पर 27 नवंबर 2023 की तारीख का जिक्र करते हुए आसिम को वह दिन याद करने की चुनौती दी.

---विज्ञापन---

‘छवि बचाने के लिए अब चुप नहीं रहूंगी’

एक्ट्रेस ने बेहद तल्ख लहजे में लिखा कि अगर कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश करेगा, तो वे उस शख्स की तथाकथित इमेज को बचाने के लिए अब चुप नहीं बैठेंगी. हिमांशी ने खुलासा किया कि कई प्रोडक्शन हाउस और टीवी चैनलों के लोगों ने सामने वाले की गलतियों को छुपाया है, लेकिन अब वे किसी का बचाव नहीं करेंगी और अपना सम्मान बनाए रखने के लिए सच सामने लाकर रहेंगी.

दोहरा रवैया अपनाने पर उठाए सवाल

अपनी पोस्ट के अंत में हिमांशी ने सोशल मीडिया पर लोगों के दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब दूसरे सेलिब्रिटीज अपने निजी जीवन के अनुभव और परेशानियां शेयर करते हैं तो लोग उनकी तारीफ करते हैं, लेकिन जब वे अपने अनुभव साझा करती हैं तो उनके इरादों पर सवाल उठाए जाते हैं. हिमांशी ने कहा कि वे अब सच्चाई और जवाबदेही के साथ ही अपनी बात रखेंगी.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 24, 2026 11:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola