Alliance Top 5 Contestants Leaked Rumours: प्राइम वीडियो (Prime Video) का पॉपुलर रियलिटी शो ‘अलायंस’ अपने लास्ट फेस की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले शो के विजेता बनने की दौड़ में शामिल मुख्य कंटेस्टेंट को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में आ रही नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के टॉप 5 प्रतिभागियों के नाम लीक हो गए हैं. भले ही मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक हुई इस लिस्ट ने दर्शकों का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है.
सामने आए टॉप 5 नाम
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के फाइनल में पहुंचने वाले पांच खिलाड़ी कुशल टंडन (Kushal Tandon), अर्सलान गोणी (Arslan Goni), मिनी माथुर (Mini Mathur), रूही दोसानी (Ruhee Dosani) और जैद दरबार (Zaid Darbar) बताए जा रहे हैं.
खिलाड़ियों का दिखा अलग अंदाज
पूरे सीजन के दौरान सभी खिलाड़ियों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. जहां अर्सलान गोणी ने अपनी शांत और दिमागी रणनीति से लोगों का ध्यान खींचा, वहीं कुशल टंडन पूरे सीजन में सबसे बेहतरीन और चतुर खिलाड़ी साबित हुए हैं.
कड़े मुकाबले में मजबूत स्थिति
दूसरी ओर, जैद दरबार ने हर मुश्किल पड़ाव पार करते हुए अपना स्थान बनाए रखा. इसके साथ ही मिनी माथुर और रूही दोसानी ने भी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर धीरे-धीरे गेम में अपनी स्थिति मजबूत की और टॉप 5 तक का सफर तय किया.
सलमान खान की सरप्राइज एंट्री
फिनाले से पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को ‘अलायंस’ के सेट पर उनके मशहूर काउबॉय अवतार में देखा गया था. उनकी इस मौजूदगी ने फैंस और ऑडियंस के बीच फिनाले को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.
4 अगस्त को ग्रैंड फिनाले
कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) की मेजबानी में 26 जून को शुरू हुआ यह रियलिटी शो अब अपने अंत पर है. सूत्रों की मानें तो शो का ग्रैंड फिनाले 4 अगस्त को होगा, जहां पांच कंटेस्टेंट के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी.